गर्मी के मौसम में ज्यादातर लोगों को नींबू पानी पीना पसंद होता है। नींबू पानी ना सिर्फ शरीर को ठंडक प्रदान करता है, बल्कि वजन कम करने में भी मददगार होता है। अगर आपने वजन कम करने के लिए लाख कोशिशें कर ली हैं और फिर भी असफल हो गए हैं, वह खाली पेट नींबू पानी पी सकते हैं। यह शरीर के एक्सट्रा फैट को बर्न करने में भी मदद करता है। इसके अलावा नींबू पानी पीने से शरीर का मेटाबॉलिज्‍म बढ़ता है, जिससे वजन घटाने में मदद मिलती है, इसलिए रोजाना सुबह में नींबू-पानी जरूर पिएं। आइए जानते हैं नींबू पानी पीना कैसे वजन कम करने में मदद करता है-

कैलोरी कम मात्रा में होती है: नींबू पानी में कैलोरी बहुत कम मात्रा में होती है। नींबू पानी पीने से ना सिर्फ शरीर का एक्सट्रा फैट बर्न होता है बल्कि वजन भी आसानी से कम होता है। इसके अलावा यह मांसपेशियों को भी टोन्ड करने में मदद करता है।

मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करता है: नींबू पानी मेटाबॉलिज्म बूस्ट करता है, जो वजन कम करने में मदद करता है। यदि आपका शरीर हाईड्रेडेट रहता है तो शरीर का फैट भी आसानी से बर्न होता है।

नींबू पानी पेट को भरा रखता है: 1 गिलास नींबू पानी पीने से पेट लंबे समय तक भरा रहता है और इससे फूड क्रेविंग्स भी नहीं होती है। नींबू पानी पीने से ओवरईटिंग करने से बचा जा सकता है, जिससे वजन घटाने में मदद मिलती है। वजन कम करने के लिए खाने के दौरान नींबू पानी को बीच में पीएं।

नींबू पानी का कितनी मात्रा में करें सेवन? जिन लोगों का वजन 68 किलो है उन्हें 8-12 मिली नींबू पानी पीना चाहिए। वहीं जिन लोगों का वजन 68 किलो से अधिक है वह रोजाना 2 बार नींबू पानी पी सकते हैं। इससे जल्दी और आसानी से शरीर का फैट बर्न होगा।

वजन कम करने के लिए इस तरह नींबू पानी पिएं:
– रोजाना सुबह खाली पेट हल्के गुनगुने पानी में नींबू का रस मिलाकर पिएं।
– नींबू पानी में आप शहद मिलाकर भी पी सकते हैं।
– खीरे के रस में नींबू का रस मिलाकर पीने से जल्दी से वजन कम होता है।
– नींबू पानी शरीर को डिटॉक्स करने में भी मदद करता है।