फिट और हेल्दी दिखना हर किसी को पसंद होता है। अधिक वजन हो जाने के कारण कई स्वास्थ्य समस्याएं होने लगती है। इसी बीच कोरोना वायरस (Coronavirus) के बढ़ते प्रकोप के कारण कई शहरों और राज्यों को लॉकडाउन कर दिया गया है, जिसके कारण लोग घर से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। ऐसे में अगर आपको लगता है कि बैठे-बैठे आपका वजन बढ़ जाएगा, तो इस 7 दिन के डाइट प्लान को जरूर
फॉलो करें। यह आपके वजन को कंट्रोल में रखेगा और शरीर को जरूरी पोषण भी प्रदान करेगा। आइए जानते हैं क्या है ये डाइट प्लान और कैसे करें इसे फॉलो-

पहला दिन: सुबह उठें और सबसे पहले 5 बार सूर्य नमस्कार करें। इसके बाद बादाम या किशमिश खाएं। नाश्ते में पोहा का सेवन करें। इसके बाद नींबू पानी पिएं। फिर लंच में दाल, चावल और अचार खाएं। शाम के नाश्ते में मूंगफली। रात के खाने में बेसन का चीला लें और फिर सोते वक्त गुड़।

दूसरा दिन: वर्कआउट करें और उसके बाद अखरोट का सेवन करें। नाश्ते में इडली-सांभर। फिर लंच में अजवाइन और नमक के पराठे के साथ दही और अचार। इसके अलावा शाम के नाश्ते में काजू के साथ गुड़ खाएं। रात के खाने में खिचड़ी। इसके बाद सोते वक्त हल्दी वाला दूध पिएं।

तीसरा दिन: सुबह स्कैव्ट्स या लंजेज करें। इसके बाद बिना नमक वाला पिस्ता खाएं। नाश्ते में रागी डोसा या प्लेन डोसा लें और लंच में राजमा चावल। इसके बाद शाम के नाश्ते में घर का बना मठरी खाएं। रात के खाने में तीखी पूरी और अचार। सोते वक्त दूध पिएं।

चौथा दिन: 7 राउंड सूर्य नमस्कार करें। इसके बाद बादाम या किशमिश खाएं। नाश्ते में उपमा। फिर आंवला या नींबू का शरबत पिएं। दिन के खाने में साबूदाना खिचड़ी और दही। फिर शाम के नाश्ते में भूना कुरमुरा खा सकते हैं। रात के खाने में चावल और तड़का लगा स्प्राउट्स। सोते वक्त तुलसी का काढ़ा पिएं।

पांचवा दिन: सुबह योगा करें। इसके बाद बादाम खाएं और फिर नाश्ते में इडली सांभर। फिर चाय या फिर कोकम शरबत पिएं। दिन के खाने में चावल में घी, नींबू और नमक मिलाकर खाएं। शाम के नाश्ते में रवा या बेसन का लड्डू खा सकते हैं और फिर राते के खाने में बेसन पिथला।

छठ्ठा दिन: सुबह स्कैव्ट्स, लंजेज या फिर रस्सी कूदें। इसके बाद अखरोट खाएं और फिर नाश्ते में उपमा। दिन के खाने में चना और चावल खाएं। शाम के नाश्ते में मेवा या फिर ठंडई पिएं। रात के खाने में पूरी और अचार। सोते वक्त दूध पिएं।

सातवां दिन: सुबह योग करें। इसके बाद काजू या किशमिश खाएं। नाश्ते में खाखरा और चाय पिएं। इसके बाद दिन के खाने में दाल, चावल और अचार। शाम के नाश्ते में घर का बना शकरपारा खा सकते हैं। रात के खाने में रोटी और दही खाएं। सोते वक्त दूध या काढ़ा पिएं।