कम वजन को लेकर कई लोगों को समाज में किसी न किसी प्रकार से शर्मिंदगी का सामना करना पड़ता है। अक्सर भीड़ या दोस्तों में पतले लोगों को कुपोषित कहकर उनका मजाक उड़ाया जाता है। खान-पान में अनियमितता की वजह से शरीर में मेटाबॉलिज्म प्रभावित होता है। शरीर में कम कैलोरी ऊर्जा पहुंचती है। ऐसे में शरीर वजन बढ़ना मुश्किल हो जाता है। किसी भी व्यक्ति की हाइट के हिसाब से उसके वजन का एक मानक होता है। इस मानक से कम वजन वाले लोगों को अंडरवेट की श्रेणी में रखा जाता है। अंडरवेट होना कई तरह के शारीरिक सेहत में असंतुलन का कारण बनता है।

शारीरिक दुर्बलता को दूर करने के लिए बाजार की दवाओं के इस्तेमाल की बजाय प्राकृतिक तरीके अपनाना ज्यादा सही होता है। बाबा रामदेव के पास हर समस्या का समाधान है। उनके अनुसार वजन बढ़ाने के लिए रोजाना योग करना चाहिए। इसके अलावा उन्होंने कुछ घरेलू आयुर्वेदिक उपायों के बारे में भी बताया है जिसकी मदद से भी आप अपने वजन को बढ़ा सकते हैं। आइये जानते हैं-

कैमोमाइल: वजन बढ़ाने के लिए ज्यादा खाने की जरूरत पड़ती है लेकिन इसे पचाने के लिए कैमोमाइल आपके काम आ सकता है। इसका प्रयोग खाने को पचाने में किया जाता है। साथ ही साथ दिमागी चिंता और तनाव की समाप्ति के लिए भी यह औषधि काफी उपयोगी है।

अश्वगंधा: एक गिलास गर्म दूध में दो चम्मच अश्वगंधा चूर्ण मिलाकर सेवन करने से भी मोटापा बढ़ता है। इसके साथ साथ इस मिश्रण में थोड़ी मात्रा में मक्खन मिलाकर सेवन करने से दो हफ्तों में ही आपके शरीर के वजन में आश्चर्यजनक परिवर्तन देखने को मिलेगा।

केला, दही और खजूर: कुछ लोगों को सुबह के समय केले और दूध हजम नहीं होते। ऐसे में वह लोग दही के साथ केले का उपयोग कर सकते हैं। जो लोग अपना वजन बढ़ाना चाहते हैं, उन्हें रोजाना खाने में 5 खजूर लेने चाहिए।

च्यवनप्राश: वजन बढ़ाने का सबसे अच्छा तरीका च्यवनप्राश का सेवन माना जाता है। इसका सेवन पाचन शक्ति बढ़ाने के साथ-साथ बीमारियों से लड़ने की ताकत में वृद्धि करता है। दो चम्मच नियमित रूप से इसका सेवन करने से शरीर और हड्डियों को शक्ति मिलती है।

शतावरी: शतावरी वजन बढ़ाने के साथ ही पाचन तंत्र को ठीक रखने में मदद करता है। दरअसल शतावरी पाचन तंत्र को मजबूत बनाकर वजन बढ़ाने में मदद करता है बल्कि शरीर के समस्त तरल पदार्थों को भी दुरुस्त रखता है।

सूर्य नमस्कार: सूर्य नमस्कार करने से आपका वजन बढ़ सकता है। इसके लिए रोजाना सुबह 25 से 30 सेट सूर्यनमस्कार के करने चाहिए। बाबा रामदेव के अनुसार इससे करीब 10 से 12 किलो आपका वजन बढ़ सकता है।