मोटापे की वजह से आपको दिल से लेकर हाई बीपी तक की कई खतरनाक बीमारियां हो सकती हैं। और इस मोटापे की वजह अनियमित खानपान और जीवनशैली ही है। मोटापे की वजह से आपको दिल से लेकर हाई बीपी तक की कई खतरनाक बीमारियां हो सकती हैं। और इस मोटापे की वजह अनियमित खानपान और जीवनशैली ही है। लोग अक्सर अपने पेट की चर्बी से परेशान रहते हैं और उसे कम करने के लिए कुछ नहीं कर पाते हैं। वजन कम करने की दवा से दूर रहें। जितना हो सकते नेचुरल तरीके अपनाएं। इसके अलावा रोजाना सुबह में चुकंदर और सेब के जूस का सेवन करना बेली फैट कम करने में मदद करता है। आइए जानते हैं इसे बनाने की रेसिपी-
चुकंदर और सेब के जूस बनाने की सामग्री:
– चुकंदर
– सेब
– नींबू का रस
– गुड़
– पुदीने के पत्ते
चुकंदर और सेब के जूस बनाने की विधि: सबसे पहले ब्लेंडर में 2 से 3 चुकंदर, 2 कटा हुआ सेब और पुदीने की पत्तियों को ग्राइंड कर लें। इसके अलावा इसमें गुड़ को पिघलाकर डालें और अच्छी तरह मिक्स कर लें। आप इस जूस में नींबू का रस और शहद भी मिला सकते हैं। सभी चीजों को अच्छी तरह मिक्स कर आप इसे बोतल में डालकर फ्रिज में रख दें। रोजाना इस जूस को आप सुबह नाश्ते में लें।
मेटाबॉलिज्म बूस्ट करता है: चुकंदर और सेब का जूस शरीर के मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करता है जिससे वजन को आसानी से कम किया जा सकता है। इसके अलावा सुबह इस जूस को पीने से शरीर में मौजूद एक्सट्रा फैट बर्न भी आसानी से बर्न होता है। इस जूस में मौजूद फाइबर और विटामिन्स मोटापा कम करने में मदद करता है। इस तरह रोज सुबह चुकंदर और सेब का जूस शरीर में प्लाज्मा नाइट्रेट के स्तर को बढ़ाने का काम करता है जिससे शरीर में एनर्जी बनी रहती है।
क्रेविंग को कंट्रोल करता है: यदि आप नाश्ते में चुकंदर और सेब का जूस पीते हैं तो इसमें मौजूद फाइबर के कारण पेट लंबे समय तक भरा रहता है जिससे अनहेल्दी खाने की क्रेविंग नहीं होती है। सेब भले ही जीरो कैलोरी वाला फल है लेकिन इसके फाइबर और पोषण तत्वों के फायदे बहुत हैं। मोटापा कम करने के लिए सुबह-शाम ये जूस पीना काफी फायदेमंद साबित हो सकता है।