मोटापा उस स्थिति को माना जाता है जब शरीर में फैट और वजन इतना अधिक बढ़ जाए कि वह शरीर के अंगों को प्रभावित करने लगे। ऐसे में लोग वजन और मोटापा कम करने के लिए अनेकों उपाय अपनाते हैं। एक्सरसाइज, डाइटिंग, रनिंग जैसी चीजों को भी फॉलो करते हैं। लेकिन कई बार कुछ गलतियों के कारण लोग मेहनत करने के बावजूद भी वजन कम नहीं कर पाते हैं। मोटापा और वजन कम करने का सबसे सही उपाय है समय पर खाना। लोग नाश्ते में कुछ ऐसी गलती कर देते हैं जिसके कारण उनका वजन कम होने के बजाय बढ़ने लगता है। ऐसे में अगर आप मोटापा नहीं बढ़ने देना चाहते हैं जो इन गलतियों को करने से बचें-

नाश्ता स्किप करना: कई बार लोग वजन कम करने के चक्कर में नाश्ता स्किप कर देते हैं। लेकिन नाश्ता दिन का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा होता है। अगर आप नाश्ता स्किप करेंगे तो आपको दिनभर भूख लगती रहेगी, जिसके कारण आप अधिक कैलोरी और फैट वाला खाना खाएंगें। इस वजह से आपका वजन बढ़ने लगेगा। साथ ही शरीर में फैट भी एकत्रित होने लगेगा।

अधिक कार्ब्स वाला फूड खाना: नाश्ते में यदि आप अधिक कार्ब्स वाले फूड्स खाएंगें तो आपको अधिक भूख लगेगी। ऐसे में यदि आपको बार-बार भूख लगेगी तो आप खाना खाते रहेंगे जिससे शरीर में कैलोरी की मात्रा बढ़ने लगेगी। ये कैलोरी बॉडी में फैट जमा करती है जिसकी वजह से मोटापा बढ़ता है।

समय पर नाश्ता ना करना: आमतौर पर उठने के एक घंटे के अदर नाश्ता कर लेना चाहिए। सुबह सही समय पर नाश्ता करने से मेटाबॉलिज्म बूस्त होता है जिससे वजन आसानी से कम होता है। सुबह के भोजन के दौरान आप जो खाते हैं, वह आपके शरीर को पूरे दिन के लिए प्रभावित करता है। इसलिए समय पर नाश्ता करना जरूरी होता है।

नाश्ते के जगह चाय या कॉफी पीना: खाली पेट चाय या कॉफी पीना आपके शरीर में फैट की मात्रा को बढ़ाता है, साथ ही डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर की समस्या को भी बढ़ाता है। इसके अलावा नाश्ता करने के बजाय चाय या कॉफी पीना तनाव को भी बढ़ाता है जो मोटापा बढ़ने का एक मुख्य कारण होता है।