वजन कम करने की कोशिश हर कोई करता है क्योंकि बढ़ते वजन के कारण कई बीमारियां होती हैं जैसे- मोटापा, हृदय रोग, डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर, यूरिक एसिड इत्यादि। लेकिन कई बार प्रयास करने के बावजूद लोग वजन कम नहीं कर पाते हैं। डाइटिंग, एक्सरसाइज जैसी चीजें तो वजन कम करने के लिए लोग अपनाते ही हैं। लेकिन यदि रात को सोने से पहले कुछ चीजें फॉलो करेंगे तो मोटापा कम करने में आसानी होगी। साथ ही शरीर में मौजूद एक्सट्रा फैट भी बर्न हो जाएगा। मोटापा और वजन कम करने के लिए रात को सोने से पहले आप अपनी रूटीन में इन चीजों को जरूर शामिल करें-
लेट नाइट अनहेल्दी फूड्स ना खाएं: अक्सर लोगों को लेट नाइट स्नैक्स खाने की आदत होती है, जिसके कारण मोटापा बढ़ना स्वभाविक है। लेट नाइट खाने से आपके शरीर में फैट एकत्रित हो जाता है। इसलिए यदि आप वजन कम करने की कोशिश कर रहे हैं तो भूलकर भी लेट नाइट ना खाएं।
7 बजे तक डिनर कर लें: रात का खाया हुआ खाना हमारे शरीर को उर्जा नहीं देता, बल्कि चर्बी बनकर शरीर में इकट्ठा होता रहता है। इसलिए रात को सोने से कम से कम 4 घंटे पहले डिनर कर लेना चाहिए और हल्का खाना खाना चाहिए। अगर रात को भूख लगे तो सूप या फल खा सकते हैं।
सोने से पहले प्रोटीन शेक पिएं: फ्लोरिडा स्टेट यूनिवर्सिटी की स्टडी के मुताबिक, सोने से पहले प्रोटीन शेक पीना चाहिए क्योंकि सोने से पहले प्रोटीन शेक लेने से शरीर इसे डाइजेस्ट करने के लिए ज्यादा केलोरी बर्न करता है। वहीं सुबह उठने पर भी शरीर का मेटाबॉलिक रेट हाई रहने के कारण वजन घटाने में मदद मिलती है, साथ ही शरीर में मौजूद एक्सट्रा फैट भी बर्न होता है।
निकोटिन या कैफीन ना लें: रात को सोने से पहले कभी भी निकोटिन या कैफीन का सेवन नहीं करना चाहिए। यह शरीर के फैट को बढ़ाता है और मोटापा भी बढ़ाता है। इसके अलावा यदि आप रात को सोने से पहले निकोटिन या कैफीन लेते हैं तो आपकी नींद भी प्रभावित होगी जिसके कारण आपका वजन बढ़ेगा।
