बढ़ते वजन को लेकर हर कोई चिंतित रहता है क्योंकि वह ना सिर्फ शरीर को बेडॉल बनाता है, बल्कि कई बीमारियों का भी कारण बनता है। हृदय रोग, डायबिटीज, ब्लड प्रेशर, मोटापा जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में हर कोई वजन कम करने का प्रयास करता है। मोटापा कम करने के लिए एक्सरसाइज और डाइटिंग जितना जरूरी होता है, उतना ही फायदेमंद सीढ़ियां चढ़ना भी होता है। सीढ़िया चढ़ना शरीर के फैट को बर्न करता है । इतना ही नहीं सीढ़ियां चढ़ना और भी कई स्वास्थ्य लाभ प्रदान करता है। आइए जानते हैं सीढ़ियां चढ़ना कैसे मोटापा कम करता है और इसके क्या फायदे हैं-

वजन कम करता है: मोटापा कम करने के लिए सीढ़ियों का इस्तेमाल करना बेहद फायदेमंद होता है। सीढ़ियां चढ़ने से पसीना निकलता है जो फैट को बर्न करने में मदद करता है। इसके अलावा यह शरीर के कैलोरी को भी कम करता है। इतना ही नहीं सीढ़ियां चढ़ना मांसपेशियों को भी टोन्ड करता है।

मेमोरी मजबूत करता है: सीढ़ियां चढ़ना शरीर में ब्लड फ्लो सही करता है, साथ ही दिमाग में भी ब्लड सर्कुलेशन सही करता है। जिससे मानसिक स्वास्थ्य बेहतर रहता है। इसके अलावा सीढ़ियां चढ़ना मेमोरी को भी मजबूत बनाता है। यह तनाव और चिंता को कम करने के लिए भी एक बेहतरीन एक्सरसाइज है। इतना ही नहीं सीढ़ियां चढ़ना माइंड को भी फ्रेश रखने में मदद करता है।

हृदय रोग सही करता है: सीढ़ियों का इस्तेमाल दिल की बीमारियों को बेहतर करने में भी मदद करता है। सीढ़िया चढ़ने से आर्ट्री खुलती है जिससे हृदय गति में सुधार आता है और यह स्वास्थ्य के लिए हर तरह से अच्छा होता है। हार्ट के लिए सीढ़िया किसी दवाई की तरह काम काम कर सकता है। यह स्ट्रोक और हार्ट अटैक के खतरे को भी कम करता है।

स्टैमिना बढ़ता है: डॉक्टरों का मानना है कि रोज लिफ्ट के बजाय सीढ़ियां चढ़ने से शरीर को भरपूर मात्रा में ऑक्सीजन मिलती है और आपका स्टेमिना बढ़ जाता है। सीढ़ियां चढ़ना कार्डियो एक्सरसाइज करने जितना ही फायदेमंद होता है। अगर घुटने की तकलीफ है तो ऐसा न करें, साथ ही अपने खानपान पर भी पूरा ध्यान दें।