Vomiting during Pregnancy: महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान अपनी सेहत का खास ख्याल रखना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि इस समय उन्हें अपने साथ-साथ गर्भ में पल रहे शिशु का भी ख्याल रखना पड़ता है। न केवल महिलाएं बल्कि इन नौ महीनों में पूरे परिवार की जिम्मेदारी बढ़ जाती है। प्रेग्नेंसी में प्रेग्नेंट महिलाएं खुद में कई बदलावों को महसूस करती हैं। शारीरिक, मानसिक और भावनात्क रूप से इस दौरान महिलाएं कई नई चीजों का अनुभव करती हैं। इस समय में उल्टी या मतली की समस्या भी बुहत आम बन जाती है। उल्टी के कारण गर्भावस्था में महिलाओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इस परेशानी से बचाव के लिए ये घरेलू उपाय कारगर हैं –

संतरा: विटामिन सी युक्त संतरा प्रेग्नेंसी के दौरान खाना स्वास्थ्य की दृष्टि से फायदेमंद माना जाता है। कई महिलाओं को पहली तिमाही के चौथे से छठे हफ्ते के बीच में उल्टी की परेशानी शुरू हो जाती है। संतरा खाने से इस समस्या को रोकना आसान होता है। उल्टी रोकने के लिए आप संतरे का जूस पी सकती हैं। इसके अलावा, इसमें सिट्रिक एसिड होता है जिसे स्मेल करने से वोमिटिंग रोकने में मदद मिलती है।

अदरक: अदरक अपने औषधि गुणों के कारण पहचाना जाता है। प्रेग्नेंसी के कारण उल्टी की समस्या को रोकने में भी अदरक कारगर है। वोमिटिंग की समस्या को कम करने के लिए इसे इस्तेमाल करने का तरीका होता है – एक कप गर्म पानी में अदरक की एक से दो इंच को 10 मिनट तक उबालें। गैस बंद कर दें और इसके ठंडे होने का इंतजार करें। उसके बाद इसे छान लें और इस मिश्रण में शहद मिलाकर पीयें। उल्टी की समस्या से निजात पाने के लिए दिन भर में 2 या 3 बार इस चाय को पी सकते हैं।

पुदीना: पुदीने की पत्तियों में पाया जाने वाला मेंथॉल पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है। इससे उल्टी की समस्या कम होती है। पुदीने की पत्तियों को उबालें और उसके पानी में शहद और चीनी मिलाकर पीयें। ऐसा करने से उल्टी की समस्या कम हो जाती है। इसके अलावा, पेपरमिंट के स्मेल को सूंघने से भी उल्टी रुकती है। आप चाहें तो पुदीने के पत्ते को चबा सकते हैं या  फिर पेपरमिंट कैंडीज का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।