बहार निकलने या किसी से मिलने से पहले हर कोई चाहता है कि उसके शरीर से किसी भी प्रकार की कोई दुर्गन्ध न आये। इस मामले में कुछ लोग ही भाग्यशाली होते हैं कि उनके शरीर से किसी भी प्रकार की कोई दुर्गन्ध नहीं आती है। लेकिन कई बार इसी दुर्गन्ध को लेकर कुछ लोगों को शर्मिंदगी का भी सामना करना पड़ता है।
अधिकतर लोग ऐसी दुर्गन्ध से बचने के लिए कई प्रकार के डिओडरेंट्स का इस्तेमाल करते हैं ताकि उनका शरीर महकता रहे। लेकिन हम सभी यह अच्छी तरह से जानते हैं कि केमिकल उत्पाद हमारे शरीर पर अपना गंभीर प्रभाव छोड़ देते हैं। ऐसे में त्वचा को काफी नुकसान भी होता है। कई रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार बाजार में उपलब्ध पारम्परिक डिओडरेंट्स में पैराबेन और एल्युमिनियम जैसे तत्व पाए जाते हैं। शरीर के सम्पर्क में आने के बाद स्वास्थ्य पर इनका गलत प्रभाव पड़ता है।
बाजार में उपलब्ध केमिकल के आलावा हम घर बैठे कुछ नेचुरल तरीकों से डिओडरेंट्स बना सकते हैं। ऐसे में हम आज आपके लिए आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. अर्पणा पदमनाभन द्वारा सुझाई नेचुरल डिओडरेंट्स की 4 आसान रेसिपी बताने जा रहे हैं, जिसके इस्तेमाल से आप अपने शरीर की दुर्गन्ध को दूर कर सकते हैं। तो आइये जानते हैं नेचुरल डिओडरेंट्स बनाने के 4 आसान तरीके-
ऐसे बनायें नेचुरल डिओडरेंट्स
नेचुरल डिओडरेंट 1: एक चौथाई टैपिओ का आटा लें और इतना ही बेकिंग सोडा लें। इसके बाद वेटिवर / चंदन एसेंशियल ऑयल की 3- 4 बूंद मिलाएं। सभी समाग्रियों को अच्छी तरह मिलाकर एक पेस्ट बनायें। पेस्ट बनाने के लिए इसमें एक तिहाई नारियल का तेल मिलाएं। पेस्ट बनाने के बाद इसे एक एयर-टाइट कंटेनर में स्टोर करें।और जब जरूरत हो इसे अपनी अंडरआर्म्स में लगाएं।
नेचुरल डिओडरेंट 2: एक तिहाई बादाम का तेल, एक चौथाई कॉर्नस्टार्च के साथ एक चौथाई बेकिंग सोडा लें। इसके बाद इसमें एसेंशियल ऑयल की 4- 5 बूंद मिलाएं। सभी समाग्रियों को अच्छी तरह मिलाकर एक पेस्ट बनायें। पेस्ट बनाने के बाद इसे एक एयर-टाइट कंटेनर में स्टोर करें और जब जरूरत हो इसे अपनी अंडरआर्म्स में लगाएं।
नेचुरल डिओडरेंट 3: एक चौथाई बेकिंग सोडा लें इतना ही इसमें अरारोट मिलाएं। इसके बाद नीम एसेंशियल ऑयल (लाल व खुजलीदार अंडरआर्म्स के लिए) की 3- 4 बूंद मिलाएं। सभी समाग्रियों को अच्छी तरह मिलाकर एक पेस्ट बनायें। पेस्ट बनाने के लिए इसमें एक तिहाई नारियल का तेल मिलाएं। पेस्ट बनाने के बाद इसे एक एयर-टाइट कंटेनर में स्टोर करें। और जब जरूरत हो इसे अपनी अंडरआर्म्स में लगाएं।
नेचुरल डिओडरेंट 4: एक चुटकी बेकिंग सोडा लें उसमें गुलाब जल या सादे पानी की एक या दो बूंद मिलाएं। इसका एक पेस्ट बनाएं और रोजाना नहाने के बाद लगाएं। ध्यान रहे कि यह पेस्ट रोजाना ताजा ही बनाएं।
साथ ही आपको बता दें कि यह नेचुरल डिओडरेंट सिर्फ क्लीन शेव्ड अंडरआर्म्स पर ही काम करेगा। शेविंग के तुरंत बाद न लगाएं क्योंकि बेकिंग सोडा लगाने से थोड़ी देर के लिए जलन महसूस हो सकती है। जिन लोगों की त्वचा बेहद संवेदनशील है उन्हें बादाम और नारियल तेल वाले ही डिओडरेंट का इस्तेमाल करना चाहिए।