सर्दी के मौसम में तिल खाना हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसको सर्दियों का सुपर फूड कहा जाता है। फाइबर, कैल्शियम, आयरन, प्रोटीन और मैग्नीशियम जैसे कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर के लिए काफी जरूरी होते हैं। सर्दी के मौसम में तिल खाने से आपका शरीर गर्म रहता है और आपको ठंड नहीं लगती है। यह बालों और स्किन के लिए भी काफी फायदेमंद होता है।

तिल खाने के फायदे

तिल का स्वाद काफी बेहतर होता है और इसको कई तरह से डाइट में शामिल भी किया जा सकता है। इसको खाने से पाचन बेहतर होने के साथ-साथ कब्ज की समस्या भी दूर होती है। यह हड्डियों को भी मजबूत करता है। तिल खाना दिल के लिए भी बेहतर होता है। इसमें कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो त्वचा को भी चमकदार बनाते हैं। यह बालों के भी हेल्थ को बेहतर करते हैं। इसको खाने से इम्यूनिटी भी बूस्ट होती है।

तिल कितने प्रकार का होता है?

तिल मुख्य रूप से तीन तरह का होता है। इसमें सफेद तिल, काला तिल और भूरा/लाल तिल शामिल है।

  • सफेद तिल- सफेद तिल हल्का मीठा होता है। इसका उपयोग मिठाई बनाने, लड्डू और खीर में सामान्य तौर पर उपयोग किया जाता है।
  • काला तिल- यह भी तिल का एक प्रकार है, जिसमें एंटीऑक्सीडेंट्स और पोषक भरपूर मात्रा में होते हैं। आयुर्वेद में इसको औषधि के रूप में भी उपयोग किया जा रहा है। यह बालों और त्वचा के लिए भी काफी फायदेमंद होता है।
  • भूरा/लाल तिल- भूरा तिल काले और सफेद के बीच का ही एक प्रकार है, जो पोषण के लिहाज से काफी बेहतर होता है। इसका उपयोग तेल निकालने के लिए किया जाता है।

तिल का लड्डू कैसे बनाएं?

तिल के लड्डू को आप आसानी से अपने घर पर ही बना सकते हैं। इसको बनाने के लिए आपको एक कप तिल, 3/4 कप गुड़ और एक छोटा चम्मच घी की जरूरत होगी।

  • तिल के लड्डू को बनाने के लिए आप सबसे पहले धीमी आंच पर तिल को धीमी आंच पर हल्का सुनहरा भूल लें और इसको ठंडा होने दें।
  • तिल के ठंडा होने के बाद एक पैन में घी को गर्म करें और उसमें घी गुड़ डालकर पिघलाएं। इसको चिपचिपा होने तक पकाएं।
  • अब पिघले हुए गुड़ में भुने हुए तिल को सही से मिलाएं और इससे छोटे-छोटे लड्डू बना लें।
  • अब कुछ देर के बाद इस लड्डू के ठंडा होने के बाद इसको एयरटाइट डिब्बे में स्टोर कर लें।

तिल की चटनी कैसे बनाते हैं?

तिल की चटनी बनाने के लिए आप सबसे पहले तिल को धीमी आंच पर हल्का सुनहरा होने तक भून लें। अब इसको मिक्सर में भुन लें। अब आप इसमें लहसुन, हरी मिर्च, धनिया पत्ती और नमक डालें। अब इसमें पानी डालकर चटनी बना लें। आप इस चटनी को पराठे, चावल या फिर रोटी के साथ खा सकते हैं।

तिल की खीर कैसे बनाएं?

तिल की खीर बनाने की सामग्री

100 ग्राम-सूखा नारियल
100 ग्राम-सफेद तिल
40 ग्राम-गुड़
6-7 किशमिश
4-5 काजू
खोया- 200 ग्राम
दूध – 1 लीटर

बनाने की विधि

तिल की खीर बनाने के लिए आप सबसे पहले तिल को बिना तेल के कड़ाही में भून लें और मिक्सर में डालकर सही से पीस लें। अब एक बर्तन में दूध उबाल लें। इलायची को कूटकर इसमें डाल दें, साथ ही गुड़, भुना हुआ तिल और कसे हुए नारियल को भी मिला दें। अब इसे लगभग दस मिनट तक पकने दें। दस मिनट बाद तिल का स्वादिष्ट खीर तैयार है। काजू और किशमिश के साथ सजाकर इसे परोसें।

गुड़ और तिल के पराठे कैसे बनाएं?

गुड़ और तिल के पराठे बनाने की सामग्री

2 कप गेहूं का आटा
आधा कप तिल
5 चम्मच मूंगफली
4 चम्मच गुड़
पराठा सेकने के लिए घी
इलायची पाउडर
पानी
नमक

गुड़ और तिल का पराठा बनाने के लिए आप सबसे पहले आटे को नमक और इलायची पाउडर डालकर सही से गूंथ लें। पराठा बनाने के लिए आप गुड़ और तिल की भराई को तैयार करें। इसके लिए आप तिल को एक कढ़ाई में डालकर गरम कर लें और मूंगफली को भी एक दूसरे कढ़ाई में डालकर हल्का भून लें। इसमें इसको भूनने के बाद मिक्सर में डालकर दरदरा कर लीजिए। अब आप गूंथे हुए आटे में इस मसाले को डाल कर पराठा तैयार कर लीजिए। और इस पराठे को तवे पर सेंकिए। आप इसके ऊपर घी या फिर तेल भी लगा सकते हैं।

तिल और बादाम की चिक्की बनाने की विधि

तिल और बादाम की चिक्की बनाने के लिए आप सबसे पहले तिल और और बादाम को हल्का भून लें। अब आप पैन में घी गर्म करें और इसमें गुड़ को पिघलाएं। इसमें तिल और बादाम को मिलाएं और इस मिश्रण को प्लेट में फैला लें। अब ठंडा होने के बाद आप इसको अपने हिस्सा से काट लें। आगे पढ़िए- फरवरी में भारत में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगह कौन सी है?