Sep 25, 2025

कद्दू के बीज खाने का सेहत पर क्या होता है असर, जानिए 7 फायदे

Naveen Prajapati

कद्दू के बीज के फायदे

कद्दू के बीज किसी सुपरफूड से कम नहीं हैं। इनमें प्रोटीन, फाइबर, जिंक, मैग्नीशियम, आयरन, ओमेगा-3 फैटी एसिड और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इनके सेवन करने से शरीर को कई स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं।

हार्ट हेल्थ

कद्दू के बीज में मैग्नीशियम, जिंक और ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है, जिससे हार्ट रोगों का खतरा कम होता है और दिल स्वस्थ रहता है।

वजन कम करने में सहायक

इन बीजों में प्रोटीन और फाइबर होता है, जो बार-बार खाने की आदत कम होती है और वजन कंट्रोल रहता है।

हड्डियां मजबूत

कद्दू के बीज मैग्नीशियम और जिंक से भरपूर होते हैं, ये हड्डियों की मजबूती बनाए रखते हैं।

ब्लड शुगर कंट्रोल

कद्दू के बीज में हाई फाइबर और मैग्नीशियम मौजूद होता है, जो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में सहायक है।

इम्यूनिटी बूस्ट

इन बीजों में जिंक और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो शरीर की इम्यूनिटी को मजबूत करते हैं।

सेवन का तरीका

कद्दू के बीज को आप सुबह खाली पेट, सलाद, स्मूदी, ओट्स या भुने हुए स्नैक के रूप में खा सकते हैं।

हफ्ते में कितनी बार बाल में शैंपू करना चाहिए?