फलों और सब्जियों को लम्बे समय तक तरो-ताज़ा रखने के लिए अक्सर हम फ्रिज में स्टोर करते हैं। बढ़ती मसरूफियत और वक्त की कमी होने पर अक्सर हम मार्किट से पूरे हफ्ते के लिए फल और सब्जियां एक साथ खरीद लेते हैं। हम इन्हें खुले में रखने से परहेज करते हैं क्योंकि हवा,पानी हर चीज में बैक्टीरियां मौजूद होते हैं। अगर खुले में फल और सब्जियों को रखा जाए तो इनमें बैक्टीरिया तेजी से ग्रो करेंगे और ये फल और सब्जियां तेजी से सड़ने लगेंगी।
गर्मी में बैक्टीरियां और भी तेजी से ग्रो करते हैं इसलिए फल और सब्जियों को लम्बे समय तक सुरक्षित रखने के लिए फ्रिज में स्टोर किया जाता है। हेल्थलाइन की खबर के मुताबिक गर्मी में कुछ सब्जियों और फलों को फ्रिज में स्टोर नहीं करना चाहिए। कुछ फल और सब्जियों को फ्रिज में स्टोर करने से उनकी तासीर और स्वाद दोनों बदल जाता है।
कुछ सब्जियां ठंडे तापमान पर स्वाद को प्रभावित कर सकती हैं। अक्सर हम हर सब्जी को फ्रेश और सुरक्षित रखने के लिए मार्किट से आते ही उन्हें फ्रिज में स्टोर कर देते हैं। जबकि कुछ फल और सब्जियां ऐसे ही जिन्हें बिना फ्रिज में रखे भी महीनों तक स्वादिष्ट और सुरक्षित रखा जा सकता है। घर में ठंडी और अंधेरी जगह कुछ फल और सब्जियों के लिए बेस्ट है, जहां पर आप आसानी से कुछ सब्जियों को स्टोर कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि गर्मी की कौन सी सब्जियों और फलों को फ्रिज में स्टोर नहीं करना चाहिए।
कौन से फल फ्रिज में नहीं रखना चाहिए:
misfitsmarket.com की खबर के मुताबिक आम, सेब समेत अधिकांश फल फ्रिज में ठीक रहते हैं। लेकिन कुछ फल ऐसे भी है जिन्हें फ्रिज के बाहर रखा जाए तो वो स्वाद और तासीर में ज्यादा बेहतर रहते हैं। कमरे के तापमान पर कुछ फलों को रखने से वो फल नरम और रसदार होते हैं। खरबूजे, गुठली वाले फल, आम , सेब,नाशपाती को अगर फ्रिज में स्टोर किया जाए तो ये अपनी कुरकुरी बनावट को तेजी से खो देते हैं। अगर आपको ठंडे फल खाने की आदत है तो आप उनका सेवन फ्रिज में रखकर कर सकते हैं।
कौन सी सब्जियों को फ्रिज में स्टोर नहीं करना चाहिए:
ठंडे तापमान में कुछ सब्जियों को रखने से उनकी तासीर और स्वाद दोनों बदल जाता है। प्याज,लहसुन,आलू,खीरा, टमाटर,स्क्वैश,एकोर्न,बटरनट,पुदीना और तुलसी को फ्रिज में स्टोर नहीं करें। ठंडे तापमान में इन सब्जियों को रखने से बचें। टमाटर को फ्रिज में रखने से उसका स्वाद, बनावट और सुगंध में बदलाव होने लगता है। खीरे को आप नॉर्मल तापमान में रखें तो ज्यादा बेहतर होता है। कॉलेज ऑफ एग्रीकल्चर एंड एनवायर्नमेंटल साइंसेज के मुतााबिक खीरे को 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे कुछ दिनों तक रखा जाए तो ये तेजी से सड़ने लगता हैं।
नेशनल प्याज एसोसिएशन के अनुसार प्याज को ठंडे, सूखे और अंधेरी जगह में आसानी से लम्बे समय तक स्टोर रखा जा सकता है। प्याज आसानी से नमी को अवशोषित कर लेती है। नमी के महौल में प्याज में अंकुर आने लगते हैं,इसीलिए बेहतर है कि आप प्याज को फ्रिज से बाहर स्टोर करें।
FAQs
ऐसी कौन सी चीज है जो फ्रिज में रखने के बाद भी ठंडी नहीं होती?
गर्म मसाला।
क्या फ्रिज को हमेशा ऑन रखना चाहिए?
फ्रिज को बंद नहीं रखना चाहिए।