सब्जियां सेहत के लिए बेहद उपयोगी है। हरी सब्जियों में घुलनशील फाइबर, आयरन, मिनरल्स और कैल्शियम होते हैं जो बॉडी को हेल्दी बनाते हैं। सब्जियों का सेवन करने से किडनी में एसिड जमा नहीं होता। हरी सब्जियों का सेवन करने से बॉडी से टॉक्सिन बाहर निकलते हैं। इनका सेवन करके बॉडी हेल्दी रहती है। सब्जियों का सेवन आंखों से लेकर ओवरऑल हेल्थ के लिए उपयोगी है।

कुछ सब्जियां ऐसी हैं जिनका सेवन कच्चा किया जाए तो सेहत को कई तरह के फायदे होता हैं। कच्ची सब्जियों से मतलब है कि उन्हें बिना पकाएं खाया जाए तो बॉडी हेल्दी रहती है। गाजर, टमाटर, खीरा, प्याज और लहसुन ऐसी सब्जियां है जिन्हें सीधे खाया जाए तो कई बीमारियों का उपचार किया जा सकता है। इन सब्जियों का सेवन करने से मोटापा को कंट्रोल किया जा सकता है। आइए जानते हैं कि इन सब्जियों का कच्चा सेवन करने से बॉडी को कौन-कौन से फायदे होते हैं।

खीरा खाने के फायदे:

खीरा का कच्चा सेवन करने से बॉडी हाइड्रेट रहती है और वजन कंट्रोल रहता है। अगर आप बढ़ते वजन से परेशान हैं तो खीरा को कच्चा ही खाएं। कच्चा खीरा में 80 प्रतिशत पानी होता है। ये शरीर के आंतरिक अंगों और स्किन की गहराई से सफाई करता है। खीरा का सेवन करने से दिल की सेहत में भी सुधार होता है।

गाजर खाने के फायदे:

कच्ची सब्जी का सेवन करने से पाचन दुरुस्त रहता है। कच्‍ची सब्‍ज‍ियों में व‍िटाम‍िन्‍स, म‍िनरल्‍स की अच्‍छी मात्रा होती है। इनका सेवन करने से इम्‍यून‍िटी बढ़ती है। गाजर का सेवन आप कच्चा करें आपकी सेहत दुरुस्त रहेगी। गाजर लीवर से लेकर आंखों तक की हेल्थ को दुरुस्त रखती है।

कच्चा टमाटर खाएं:

कच्चा टमाटर खाने से डायबिटीज, आंखों व पेशाब संबंधी रोगों, पुरानी कब्ज और स्किन की समस्याओं का उपचार होता है। टमाटर पाचन को दुरुस्त रखता है।

कच्चा प्याज खाएं हेल्दी रहेंगे:

कच्चा प्याज का सेवन इम्युनिटी को स्ट्रॉन्ग बनाता है और डायबिटीज को कंट्रोल करता है। कच्चा प्याज ओरल हेल्थ का भी ध्यान रखता है। हड्डियों की अच्छी सेहत के लिए कच्चा प्याज बेहद फायदेमंद है। कच्चा प्याज खाने से खांसी का उपचार होता है। इसका सेवन करने से यौन स्वास्थ्य बेहतर रहता है।

लहसुन खाएं:

लहसुन की कली खाने से सर्दी-खांसी और कफ से निजात मिलती है। ये गले और पेट की बीमारियों का उपचार करता है। लहसुन का कच्चा सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल रहता है।