Millet benefits in Summer: अनाज हमारी डाइट का अहम हिस्सा है जो हमारी बॉडी की पोषक तत्वों की जरूरत को पूरा करते हैं और हमारी बॉडी को स्ट्रॉन्ग बनाते हैं। अनाज की बात करें तो गेहूं, चावल, चना और कई तरह की दालें घर घर में इस्तेमाल की जाती हैं। मौजूदा दौर में गेहूं,दाल,चावल का सेवन हर घर में किया जाता है लेकिन कई और ऐसे अनाज भी हैं जो कभी खूब चलन में थे, जिन्हें मोटा अनाज यानि मिलेट्स कहा जाता है।
ये मोटे अनाज गरीबों की थाली का अहम हिस्सा होते थे। हेल्थलाइन की खबर के मुताबिक मोटा अनाज सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है। मोटे अनाज की अहमियत को समझते हुए अंतर्राष्ट्रीय पोषक अनाज वर्ष 2023 के लिए बाजरा, रागी, कुटकी, संवा, ज्वार, कंगनी, चना और कोदो जैसे 8 मोटे अनाजों को शामिल किया गया हैं। इस अनाज को उगाने के लिए बहुत अधिक सिंचाई और पानी की ज़रूरत नहीं पड़ती है। ये अनाज ऐसे सुपरफूड हैं जो बॉडी का कई बीमारियों से बचाव करते हैं।
इन मोटे अनाज में कुछ अनाज बॉडी के लिए बेहद फायदेमंद हैं। मेडिकल साइंस ने भी इन मोटे अनाज की अहमियत को जानते और परखते हुए इसका सेवन करने की सलाह दी है। मोटे अनाज को सुपरफूड माना जाता है जो गर्मी में बॉडी को ठंडा रखने के साथ-साथ बॉडी को हेल्दी भी रखते हैं। ज्वार, बाजरा, जौ और रागी जैसे मोटे अनाज ऐसे सुपरफूड हैं जो पाचन को दुरुस्त करते हैं और कई बीमारियों का उपचार भी करते हैं। अक्सर लोगों का मानना हैं कि मोटे अनाज का सेवन बॉडी को गर्मी देता है इसलिए इन्हें सर्दी में खाना चाहिए। आप जानते हैं कि ये मिलेट्स गर्मी में बॉडी को अंदर से कूर रखते हैं, साथ ही कई बीमारियों का उपचार भी करते हैं।
डायबिटीज के मरीजों के लिए मिलेट्स का सेवन बेहद असरदार साबित होता है। ये मिलेट्स ब्लड शुगर को कंट्रोल करते हैं और इम्युनिटी को भी स्ट्रॉन्ग करते हैं। इनका सेवन करने से मोटापा कंट्रोल रहता है। आइए जानते हैं 5 ऐसे मिलेट्स के बारे में जो गर्मी में बॉडी को कूल रखते हैं।
चना गर्मी में बॉडी के लिए माकूल अनाज है:
डब्ल्यूएचओ के मुताबिक चना मोटा अनाज नहीं है लेकिन वास्तव में ये मिलेट्स की लिस्ट में शामिल है। पोषक तत्वों से भरपूर चना प्रोटीन का बेस्ट स्रोत है। चना का सेवन करने से पाचन दुरुस्त रहता है। इस अनाज की तासीर ठंडी होती है इसलिए ये अनाज गर्मी में बॉडी को कूल रखता है। इसका सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल रहता है और दिल के रोगों से बचाव होता है। गर्मी में आप चना का सत्तू पिएं बॉडी कूल रहेगी और पाचन दुरुस्त रहेगा।
रागी का सेवन करें गर्मी में बॉडी रहेगी कूल:
हेल्थलाइन के मुताबिक रागी एक ऐसा मोटा अनाज है जिसकी तासीर ठंडी होती है। ये अनाज गर्मी में बॉडी को ठंडा रखता है। रागी में पोलिफिनॉल फोटोकेमिकल और डाइट्री फाइबर मौजूद होता है जो कई बीमारियों से महफूज़ रखता है। कई रिसर्च में ये बात साबित हो चुकी है कि रागी का सेवन करने से ब्लड शुगर का स्तर कंट्रोल रहता है। इस अनाज में एंटी-डायबिटिक गुण मौजूद होते हैं जो शुगर को कंट्रोल करने में असरदार साबित होते हैं।
बाजरा सर्दी में नहीं गर्मी में भी खाएं शुगर कंट्रोल रहेगी:
अक्सर लोग सर्दी में बॉडी को गर्म रखने के लिए बाजरा का सेवन करते हैं। आप जानते हैं कि पोषत तत्वों से भरपूर बाजरा कैल्शियम, प्रोटीन, आयरन, फाइबर, मैग्नीशियम, थियामिन, नियासिन, राइबोफ्लोबिन, कई तरह के विटामिंस और मिनिरल्स से भरपूर होता है। मेडीकवर हॉस्पीटल की वेबसाइट के मुताबिक बाजरे का सेवन डायबिटीज को कंट्रोल करने में बेहद असरदार साबित होता है।
जौ का करें सेवन बॉडी गर्मी में भी कूल रहेगी:
जौ एक ऐसा मोटा अनाज है जिसका सेवन सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है। जौ की तासीर ठंडी होती है ये बॉडी को कूल रखती है। फाइबर से भरपूर जौ बॉडी को ठंडा रखती है। विटामिंस और मिनरल्स से भरपूर जौ का ग्लाइसेमिक इंडेक्स बेहद कम होता है जो ब्लड शुगर के मरीजों के लिए इसे आदर्श बनाता है।