‘तारक मेहता का उल्‍टा चश्‍मा’ एक ऐसा टीवी सीरियल है जिसे हर उम्र के लोग देखना पसंद करते हैं। यह एक कॉमेडी टीवी सीरियल है। इस टीवी शो के सारे कैरेक्टर्स काफी बेहतरीन तरीके से अपने किरदार को निभाते नजर आते हैं। एक किरदार बबीता अय्यर हैं। इस किरदार को टीवी एक्‍ट्रेस मुनमुन दत्‍ता निभा रही हैं। दर्शक इस किरदार को काफी पसंद करते हैं क्योंकि शो में इनका सबसे अलग लुक है। नवभारत टाइम्स के मुताबिक, मुनमुन डॉक्टर बनना चाहती थीं, लेकिन उनकी किस्मत में कुछ और लिखा था। आइए जानते हैं बबीता जी यानि मुनमुन दत्ता से जुड़ी कुछ बेहतरीन और दिलचस्प बातें-

मुनमुन दत्ता की लव लाइफ: पत्रिका के मुताबिक, साल 2008 में मुनमुन का अफेयर अरमान कोहली के साथ शुरू हुआ था, लेकिन इनका रिश्ता लंबे समय तक नहीं चल पाया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इन दोनों के ब्रेकअफ का कारण अरमान का गुस्सैल स्वभाव था। वैलेंटाइन्स डे के दिन मुनमुन पर अरमान ने हाथ उठाया था और उन्हें थप्पड़ मारा था। मुनमुन ने इसके बाद पुलिस में शिकायत भी की और अरमान के इस बर्ताव के कारण उन्हें फाइन भी भरना पड़ा था।

मुनमुन दत्ता के करियर की शुरूआत: मुनमुन दत्ता का जन्म 28 सितंबर 1987 को पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में हुआ था। उन्होंने अपनी पढ़ाई पुणे से की और पढ़ाई खत्म होने के बाद वह मुंबई चली गई थीं। अमर उजाला के मुताबिक, मुनमुन ने 2004 में टीवी सीरियल ‘हम सब बाराती’ से करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद 2006 में वह फिल्म मुंबई एक्सप्रेस में नजर आई। साल 2008 में उन्हें तारक मेहता का उल्टा चश्मा में बबीता अय्यर का किरदार मिला। इसने मुनमुन की जिंदगी बदल दी। पिछले 12 सालों से मुनमुन इस किरदार को बखूबी निभा रही हैं। आज उनकी पहचान किसी बड़े स्टार से कम नहीं है।

विवाद से जुड़ी इनकी लाइफ: मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुनमुन को फिजिकल टच बिल्कुल पसंद नहीं है। शूटिंग के दौरान अगर ऐसा कोई शॉट आता है तो या तो वह मना कर देती हैं या फिर चिढ़ जाती हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, ऐसा कहा जाता है कि मुनमुन की इस हरकत के कारण डायरेक्टर कई बार उन्हें एपिसोड से हटा भी देते हैं। लेकिन फिर भी वह अपनी बात अडिग रहती हैं।