Swami Vivekananda Quotes: महापुरुष स्वामी विवेकानन्द का जन्म 12 जनवरी 1863 को हुआ था। उनका घर का नाम नरेंद्र दत्त था। उनके पिता विश्वनाथ दत्त पाश्चात्य सभ्यता में विश्वास रखते थे। वे अपने पुत्र नरेंद्र को भी अंग्रेजी पढ़ाकर पाश्चात्य सभ्यता के ढंग पर ही चलाना चाहते थे। स्वामी विवेकानंद के अनमोल विचारों ने उनको महान पुरुष बनाया। स्वामी विवेकानंद ने रामकृष्ण मठ और रामकृष्ण मिशन की स्थापना की, जो आज भी भारत में सफलता पूर्वक चल रहा है। आपको बता दें कि स्वामी विवेकानंद बचपन से ही बड़ी जिज्ञासु प्रवृत्ति के थे। स्वामी विवेकानंद की डेथ एनिवर्सरी के मौके पर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए उनके अनमोल वचनों को अपनों से शेयर करें। यहां से लें ट्रेंडिंग और बेहतरीन कोट्स और मैसेज-
1. “शक्ति जीवन है, निर्बलता मृत्यु हैं। विस्तार जीवन है, संकुचन मृत्यु हैं। प्रेम जीवन है, द्वेष मृत्यु हैं।”
– स्वामी विवेकानंद को शत-शत नमन
2. “एक समय में एक काम करो, और ऐसा करते समय अपनी पूरी आत्मा उसमें डाल दो और बाकी सब कुछ भूल जाओ।”
– स्वामी विवेकानंद अमर रहें

3. “जब तक जीना, तब तक सीखना – अनुभव ही जगत में सर्वश्रेष्ठ शिक्षक हैं।”
– स्वामी विवेकानंद अमर रहें
4. “चिंतन करो, चिंता नहीं, नए विचारों को जन्म दो।”
– स्वामी विवेकानंद अमर रहें
6. “जो कुछ भी तुमको कमजोर बनाता है – शारीरिक, बौद्धिक या मानसिक उसे जहर की तरह त्याग दो।”
– स्वामी विवेकानंद को शत-शत नमन
7. “हम जो बोते हैं वो काटते हैं। हम स्वयं अपने भाग्य के निर्माता हैं।”
– स्वामी विवेकानंद अमर रहें

