क्या आप भी काम पर निकलने की जल्दबाजी में अपने लिए नाश्ता नहीं बना पाते हैं? अगर हां, तो यहां हम आपके लिए नाश्ते की एक रेसिपी लेकर आए हैं, जिसकी मदद से आप केवल 20 मिनट में अपने लिए ब्रेकफास्ट तैयार कर लेंगे। अधिक कमाल की बात यह है कि इस नाश्ते को बनाने के लिए आपको ज्यादा चीजों की भी जरूरत नहीं होगी।
आज के नाश्ते में आप सूजी का चीला बनाकर खा सकते हैं। आइए जानते हैं इसे बनाने के लिए आपको क्या-क्या चीजों की जरूरत होगी, साथ ही जानेंगे सूजी का चीला बनाने का स्टेप-बाय-स्टेप तरीका-
चाहिए होंगी ये चीजें
- सूजी का चीला बनाने के लिए आपको 1 कप सूजी
- 1 कप दही
- नमक
- लाल मिर्च पाउडर और
- अपने पसंद की सब्जियां जैसे प्याज, टमामटर, गाजर और हरे धनिया की जरूरत होगी।
Also Read
कैसे बनाएं सूजी का चीला?
- इसके लिए सबसे पहले सूजी में दही डालकर अच्छी तरह चला लें और इसे 15 मिनट के लिए ढककर रख दें।
- 15 मिनट बाद सूजी में स्वादानुसार नमक मिलाएं।
- अब, एक-एक कर प्याज, गाजर, टमाटर और हरे धनिये को बारीक काटकर डाल लें।
- इसके बाद लाल मिर्च पाउडर और अपने पसंद के मसाले डालें।
- आखिर में मिश्रण में थोड़ी मात्रा में पानी डालकर एक पतला घोल तैयार कर लें।
- एक नॉन स्टिक पैन को गर्म करें, इसपर तेल लगाएं और बैटर डालकर चीला सेक लें।
Also Read
इतना करते ही आपका सूजी का चीला बनकर तैयार हो जाएगा। आप इसे चाय या अपनी पसंद की चटनी के साथ खा सकते हैं।