साल 2019 के आखिरी सूर्य ग्रहण की शुरुआत गुरुवार (26 दिसंबर) सुबह 8:17 बजे से हो चुकी है। यह ग्रहण 10:57 बजे तक रहेगा। देश के कई राज्यों में लोग इसका दीदार कर रहे हैं। वहीं, कई शहरों में सूर्य ग्रहण को लेकर रीति-रिवाज के हिसाब से तमाम तैयारियां हो रही हैं। गौरतलब है कि यह वलयाकार सूर्य ग्रहण है, जिसमें ग्रहण के दौरान सूर्य आग से भरी एक अंगूठी जैसा दिखेगा। बता दें कि केरल के वायनाड के कलपेट्टा में सूर्य ग्रहण का नजारा पूरे देश में सबसे अच्छा दिखेगा।
कहां-कहां दिख रहा सूर्य ग्रहण?: गौरतलब है कि उत्तर भारत में इस सूर्य ग्रहण का दीदार नहीं हो रहा है। भारत में सूर्य ग्रहण सबसे पहले केरल में कासरगोड के चेरुवथुर में नजर आया। वैज्ञानिकों ने कोच्चि से सूर्य ग्रहण के विजुअल आने लगे हैं। इसके बाद मुंबई में सूर्य ग्रहण नजर आया।
अहमदाबाद में भी दिखा सूर्य ग्रहण: सूर्य ग्रहण के मद्देनजर दिल्ली में बिरला मंदिर मंदिर कर दिया गया है। वहीं, ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में सूर्य ग्रहण की शुरुआत हो गई है, लेकिन बादलों के चलते यह काफी अच्छी तरह नजर नहीं आ रहा है। हालांकि, अहमदाबाद के रिवर फ्रंट से सूर्य ग्रहण की काफी शानदार तस्वीर आई है। इसमें सूर्य पर काली परछाई का असर धीरे-धीरे बढ़ता नजर आ रहा है।
Hindi News Today, 26 December 2019 LIVE Updates: बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
57 साल बाद दिखा ऐसा नजारा: बता दें कि देश की राजधानी दिल्ली में सुबह 8:17 बजे सूर्य ग्रहण की शुरुआत हुई और यह 10:57 बजे खत्म होगा। वहीं, चंडीगढ़ में सुबह 08:19 बजे सूर्य ग्रहण शुरू हुआ। यह 10:54 बजे खत्म होगा। श्रीनगर में सूर्य ग्रहण 08:22 बजे शुरू हुआ। यह 10:48 बजे खत्म होगा। बता दें कि वलयाकार सूर्य ग्रहण 54 साल बाद पड़ रहा है।
