अच्छी सेहत में नींद का अहम योगदान होता है। नींद पूरी न होने पर समय के साथ न केवल आप खुद को चिड़चिड़ा और कमजोर महसूस करने लगते हैं, बल्कि नींद की कमी कई गंभीर बीमारियों का कारण भी बन जाती है। खासकर नींद की कमी तेजी से मोटापा बढ़ाने का कारण बन सकती है। यही वजह है कि एक्सपर्ट्स हर उम्र के लोगों को पर्याप्त नींद लेने की सलाह देते हैं।
अब, कई लोगों की शिकायत होती है कि वे सोते तो 8-9 घंटे हैं लेकिन नींद उतनी गहरी नहीं होती है, तो वहीं कई लोग 5-6 घंटे सोकर भी नींद पूरी हो जाने का दावा करते हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि ये कैसे पता लगाया जाए कि आपकी नींद वाकई पूरी हो भी रही है या नहीं? अगर आप भी इस सवाल का जवाब जानना चाहते हैं तो ये आर्टिकल आपके लिए मददगार हो सकता है।
आप ठीक से सो पा रहे हैं या आपकी नींद पूरी हो रही है, इस बात का पता लगाने के लिए आप एक खास टेस्ट कर सकते हैं। इस टेस्ट के दौरान आप खुद से 10 सवाल पूछें। इन सवालों के जवाब आपके नींद से जुड़े राज खोल सकते हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में-
सवाल नंबर 1- क्या आप अक्सर पूरी रात सोने के बाद भी सुबह के समय खुद को थका हुआ महसूस करते हैं?
सवाल नंबर 2- क्या आप एक हफ्ते में तीन रातों से ज्यादा नींद न आने समस्या से परेशान रहते हैं? सवाल नंबर 3-
सवाल नंबर 3- क्या आप अक्सर रात के बीच में जाग जाते हैं और फिर आपको दोबारा सोने में कठिनाई होती है?
सवाल नंबर 4- क्या आप बिना कॉफी या एनर्जी ड्रिंक के खुद को सुस्त और थकाऊ महसूस करने लगते हैं?
सवाल नंबर 5- क्या आपको रोज दिन के समय, खासकर दोपहर में नींद या थकान महसूस होती है?
सवाल नंबर 6- क्या आपको दिनभर ध्यान केंद्रित करने, चीजों पर फोकस करने या चीजें याद रखने में परेशानी होती है?
सवाल नंबर 7- क्या आप अक्सर बिना किसी स्पष्ट कारण के चिड़चिड़े, उदास या तनावग्रस्त महसूस करते हैं?
सवाल नंबर 8- क्या आप मीटिंग्स या टीवी देखते समय या किसी से बात करते समय भी झपकी लेते रहते हैं?
सवाल नंबर 9- क्या आप नींद के दौरान जोर से खर्राटे लेते हैं या कुछ देर के लिए सांस रोक लेते हैं?
सवाल नंबर 10- क्या आप सोने की कोशिश में बिस्तर पर 30 मिनट से अधिक समय बिताते हैं?
अगर इनमें से ज्यादातर सवालों का जवाब हां है, तो समझ जाएं कि आपकी नींद पूरी नहीं हो रही है। इस स्थिति में अपनी नींद की आदतों पर ध्यान दें। जरूरत पड़ने पर आप हेल्थ एक्सपर्ट्स से भी सलाह ले सकते हैं।
अगर कम सवालों का जवाब हां है तो इस स्थिति में आप कुछ दिन काम से छुट्टी लेकर आराम करने की योजना बना सकते हैं। इस तरह आपको अपनी सेहत का ख्याल रखने में मदद मिल सकती है।
उम्मीद है ये जानकारी आपको पसंद आई होगी। इससे अलग यहां क्लिक कर पढ़ें- दिन में किस समय Walk नहीं करनी चाहिए? Dr. Hansaji Yogendra ने बताया क्या है वॉक करने का सबसे अच्छा टाइम