सिंगर कनिका कपूर का कोरोनो वायरस (Coronavirus) का टेस्ट पॉजिटिव आया है। वह कुछ दिन पहले ही लंदन से आई थीं और लखनऊ अपने परिवार से मिलने भी गई थीं। रिपोर्ट्स के अनुसार, कनिका ने लखनऊ से लौटने के बाद जमकर पार्टी भी की। कोरोना वायरस से संक्रमित होने की खबर उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए शेयर की है। जागरण के मुताबित, कनिका कपूर और उनके पूरे परिवार के लोगों को आइसोलेट कर दिया गया है।

कनिका कपूर की लाइफस्टाइल: रिपोर्ट्स के अनुसार, जब कनिका कपूर 17 साल की थी तो उन्होंने शादी की थी। जब उनकी शादी हुई थी तो वह लंदन में रहती थीं। फिल्मीबीट के अनुसार, कनिका के पति को उनका गाना पसंद नहीं था, इसलिए वह होम-मेकर थीं। उनके तीन बच्चे भी हैं। हालांकि कुछ परेशानियों के कारण कनिका की शादी नहीं चल पाई और उनका तलाक हो गया।

तलाक के बाद वह इंडिया आ गई थीं और उन्होंने गाने से ही अपने करियर की शुरुआत की। सेंट्रल मुंबई में उनका घर है जिसकी इंटीरियर डिजाइनिंग उन्होंने अपनी देखरेख में ही की है। बता दें कि कनिका कपूर पंजाबी तथा सूफी लोक गीतों की गायिका हैं। लेकिन रागिनी एमएमएस 2 फ़िल्म के गाने ‘बेबी डॉल’ के बाद वह लोकप्रिय हुईं। यह गाना सनी लियॉन पर फिल्माया गया था। कनिका ने अपना पहला संगीत विडियो 2012 में रिलीज़ किया था, जो डीआर. ज्यूस द्वारा निर्मित था तथा उसका नाम ‘जुगनी जी’ था।

कनिका कपूर फिटनेस: कनिका कपूर 41 साल की हैं, लेकिन उनकी फिटनेस देखकर आप उनकी उम्र का अंदाजा नहीं लगा सकते हैं। वह काफी फैशनेबल और स्टाइलिश भी हैं। हेल्दीयोगी के मुताबिक, कनिका फिट रहने के लिए रोजाना 20 मिनट कार्डियो करती हैं। इसके अलावा कार्डियो करने के बाद वह स्कैव्ट्स और लंजेज भी करती हैं। साथ ही अगर उन्हें जिम जाने का मन नहीं करता है तो वह फिट रहने के लिए डांस करती हैं और टेनिस भी खेलती हैं। वह रोजाना खूब सारा पानी भी पीती हैं। पानी शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करता है और वजन भी कंट्रोल रखता है।