Babita Ji Aka Munmun Dutta: छोटे पर्दे पर चलने वाले सबसे लंबे कॉमेडी सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा की प्रसिद्धि का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि ये हर सप्ताह टीआरपी की रेस में टॉप 5 शोज में बना रहता है। इस सीरियल के सभी कलाकारों को दर्शकों का बेशुमार प्यार मिला है। सीरियल में जेठालाल और बबीता जी की केमिस्ट्री को देखना लोग पसंद करते हैं। जब से ये धारावाहिक प्रसारित होना शुरू हुआ है, तब से लेकर अब तक मुनमुन दत्ता ही बबीता जी का किरदार निभा रही हैं। आइए जानते हैं उनके बारे में विस्तार से –

मुनमुन दत्ता को नहीं बनना था बबीता जी: खबरों के मुताबिक जब मुनमुन दत्ता को ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में बबीता जी का किरदार ऑफर किया गया था, तब उन्होंने साफ तौर पर अय्यर की पत्नी बनने से इंकार कर दिया था। हालांकि, जब जेठालाल यानी दिलीप जोशी ने उन्हें समझाया तो मुनमुन मना नहीं कर पायीं।

6 साल की उम्र में रेडियो पर गाया गाना: एक इंटरव्यू में मुनमुन ने बताया कि जब वो केवल 6 साल की थीं, तब ही उन्हें आकाशवाणी में गाने का मौका मिला था। कलकत्ता आकाशवाणी में उन्हें गाने के लिए 125 रुपये मिले थे, जो उनकी पहली कमाई भी थी।

माता-पिता चाहते थें सिंगर या पत्रकार बनें: रिपोर्ट्स के अनुसार, मुनमुन के पैरेंट्स उन्हें सिंगर या फिर पत्रकार बनाना चाहते थे। लेकिन किस्मत को तो कुछ और ही मंजूर था। मुनमुन सीरियल में जितनी स्टाइलिश नजर आती हैं, रियल लाइफ में उससे कई ज्यादा फैशनेबल हैं। इस बात का सबूत फैंस को उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर मिल जाएगा। मुनमुन आए दिन इंस्टाग्राम पर अपने फोटोज और वीडियोज शेयर करते रहती हैं।

मॉडलिंग में आजमाया हाथ: पढ़ाई के दौरान ही मुनमुन ने पुणे के एक फैशन शो में भाग लिया जिसकी सफलता से प्रेरित होकर उन्होंने मुंबई जाने का निर्णय लिया। शुरुआत में उन्होंने कई फैशन शोज किये हैं। यही नहीं, मुनमुन दत्ता को डांस करना भी पसंद है और वे एक अच्छी डांसर भी हैं। वह कुछ म्यूजिक वीडियोज में भी नजर आ चुकी हैं। मॉडलिंग में खूब सफलता पाने के बाद करियर को आगे बढ़ाने के लिए उन्होंने छोटे पर्दे की ओर रुख किया।

इस शो से ली एक्टिंग में एंट्री: साल 2004 में ज़ी टीवी के शो ‘हम सब बाराती’ से मुनमुन ने छोटे पर्दे पर एंट्री ली। उसके बाद 2008 से तारक मेहता की बबीता जी बन वो दर्शकों का मनोरंजन कर रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, वो इस सीरियल के एक एपिसोड के लिए करीब 50 हजार रुपये फीस चार्ज करती हैं।