Sambit Patra Birthday: भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा (BJP national spokesperson Sambit Patra) 13 दिसंबर को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। तमाम लोग उन्हें इस अवसर बधाई दे रहे हैं। संबित पात्रा टीवी चैनलों पर होने वाली बहस में पार्टी का पक्ष रखते हुए काफी लोकप्रिय हुए। उन्होंने इसी से अपनी एक अलग पहचान बनाई है। संबित पात्रा दो बार चुनाव लड़ चुके हैं हालांकि उन्हें हार का सामना करना पड़ा। अब संबित पात्रा 49 साल (Sambit Patra Age) के हो चुके हैं।
संबित पात्रा की पढ़ाई (Sambit Patra Education)
संबित पात्रा का जन्म 13 दिसंबर 1974 को हुआ था। पात्रा (Sambit Patra father) के पिता रबिन्द्र नाथ स्टील प्लांट में काम करते थे। हालांकि उनकी (Sambit Patra Education) प्रारंभिक पढ़ाई झारखंड के बोकारो के चिन्मयानंद विद्यालय में हुई थी। 1997 में VSS मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, संबलपुर, उड़ीसा से एमबीबीएस की पढ़ाई की थी। 2002 में उन्होंने उत्कल यूनिवर्सिटी से जनरल सर्जन की डिग्री प्राप्त की। 2003 में देश की सबसे बड़ी मेडिकल परीक्षा UPSC कंबाइंड मेडिकल सर्विसेज की परीक्षा पास की और मेडिकल ऑफिसर के रूप में हिंदूराव हॉस्पिटल ज्वॉइन किया।
कैसे भाजपा से जुड़े संबित पात्रा?
जानकारी के अनुसार, मेडिकल ऑफिसर के तौर पर काम करते वक्त उन्होंने ‘स्वराज’ नाम के एक NGO की शुरुआत की थी और इस NGO की मदद से कैंप लगाकर गरीबों को फ्री इलाज या मदद मुहैया करवाते थे। इस दौरान उनकी पहचान कई भाजपा (BJP) नेताओं से हुई और साल 2010 में संबित पात्रा ने भाजपा ज्वाइन कर लिया। भाजपा ज्वाइन करने के कुछ दिनों बाद उन्होंने मेडिकल ऑफिसर के पद से इस्तीफा दे दिया और पार्टी ने उन्हें दिल्ली इकाई का प्रवक्ता नियुक्त किया।
राष्ट्रीय प्रवक्ता के तौर पर मिली नई पहचान
2014 लोकसभा चुनाव में संबित पात्रा ने टीवी चैनल्स पर बेवाकी से भाजपा का पक्ष रखा और खूब सुर्खियां बटोरीं। संबित पात्रा जिस तरह से विरोधियों पर हमला करते थे, पार्टी के नेताओं के साथ लोगों के बीच भी लोकप्रिय होते चले गये। लगातार टीवी डिबेट्स में भाजपा का पक्ष रखने के बाद उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी नई पहचान बना ली। इसके बाद उन्हें भाजपा का राष्ट्रीय प्रवक्ता बना दिया गया।

दो बार लड़ा चुनाव लेकिन नहीं मिली जीत
संबित पात्रा ने दो बार चुनाव लड़ा (Sambit Patra Election) लेकिन दोनों बार ही उन्हें हार का सामना करना पड़ा। दिल्ली इकाई में रहने के दौरान उन्हें कश्मीरी गेट से पार्षद का चुनाव लड़ने के लिए टिकट मिलता था, तब उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। वहीं साल 2019 लोकसभा चुनाव (Sambit Patra De) में भी भाजपा ने उन्हें पूरी से टिकट दिया था। इस चुनाव में भी पात्रा करीब 11 हजार 700 वोटों से हार गये। संबित पात्रा को ONGC का डायरेक्टर भी बनाया गया था।
कितनी संपत्ति के मालिक हैं संबित पात्रा?
संबित पात्रा की संपत्ति की बात करें तो साल 2019 में चुनाव आयोग को दिए गए हलफनामे के अनुसार, उनके पास 27 लाख 2 हजार 976 रूपये की चल संपत्ति है जिसमें कैश, इश्योरेंस और 50 ग्राम सोना शामिल है। अचल संपत्ति की बात करें तो गाजियाबाद में उनके पास एक घर है, जिसकी कीमत 45 लाख रूपये है। पात्रा पर करीब 11 लाख रूपये का लोन भी है। संबित पात्रा ने शादी नहीं की है। हालांकि उनके बेटी की शादी को लेकर एक बार अफवाह उड़ी थी लेकिन उसमें कोई सच्चाई नहीं थी।