Rajkummar Rao Lifestyle: हिंदी सिने जगत में कई ऐसे एक्टर्स हैं जिन्होंने बगैर किसी गॉड फादर के अपने दम पर पहचान बनाई है। राजकुमार राव भी इन्हीं कलाकारों में से हैं। फिल्म लव सेक्स और धोखा से अपनी फिल्मी करियर की शुरुआत करने वाले इस एक्टर की फिल्म द व्हाइट टाइगर कुछ महीने पहले ही ओटीटी प्लैटफॉर्म पर आई थी। नेशनल अवॉर्ड विजेता राजकुमार राव भले ही आज प्रसिद्धि के मुकाम तक पहुंच गए हो लेकिन उनके सितारे बुलंद कई संघर्षों के दिनों को काटने के बाद हुए। आइए जानते हैं उनकी कहानी –

16 लोगों के साथ रहते थे: राजकुमार राव ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वो गुड़गांव में जॉइंट फैमिली में रहते थे, जहां एक ही घर में 16 लोग साथ रहा करते थे। पुराने दिनों को याद करते हुए राजकुमार राव ने बताया था कि वो एक साधारण मध्यमवर्गीय परिवार से आते हैं। इसके बाद मुंबई आने के बाद भी उन्होंने रूम अपने दो दोस्तों के साथ शेयर किया था।

संघर्ष में बीते शुरुआती दिन: अभिनय के जुनून के कारण राजकुमार राव मुंबई आ गए जहां शुरुआत में उन्हें कई दिक्कतों का सामना करना पड़ा। उस वक्त उन्हें छोटे-मोटे ऐड के लिए 10 हजार रुपये मिला करते थे जिससे गुजारा कर पाना मुश्किल हो जाता था। घर का किराया देने में उनके 7 हजार खर्च हो जाते थे और बाकी खर्चों के लिए 15 से 20 हजार से जरूरत होती थी, जबकि उनके पर्स में केवल 18 रुपये बचते थे। ऐसे में कई बार उन्हें भूखे तक रहना पड़ता था। तब ऑडिशन देने के लिए दर-दर भटकने वाले राजकुमार को कई बार दोस्तों से उधार मांगकर खाना पड़ता था।

मां से शेयर की सबसे पहले खुशखबरी: फिल्म ‘लव, सेक्स और धोखा’ के लिए उन्होंने 3 से 4 टेस्ट दिये। एक दिन घर पर जब वो अकेले थे तभी फोन पर उन्हें फिल्म में चुने जाने की बात पता चली। सबसे पहले ये खुशखबरी उन्होंने अपनी मां को बतायी। राजकुमार कहते हैं कि उन दिनों दोस्त की बाइक से ऑडिशन देने जाते थे जिससे चेहरे पर असर पड़ता था। तब मेकअप के नाम पर केवल गुलाब जल से चेहरा धोकर ही वो खुश हो जाया करते थे।

अब कैसी है लाइफ: कई रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्मों और विज्ञापनों के जरिये राजकुमार राव की संपत्ति में खूब इजाफा हुआ है। उनके पास करीब 43 करोड़ रुपये के आसपास आमदनी है। अभी हाल में ही उन्होंने मुंबई में अपना पहला 2 फ्लोर वाला आलीशान अपार्टमेंट खरीदा है। उनका मानना है कि घर ऐसा होना चाहिए जहां खुद को सुकून और शांति मिले। उन्हें ज्यादा चमकदार चीजें नहीं पसंद है। 2 साल में बने इस घर के हर कोने को सजाने में राजकुमार ने पूरी मेहनत की।