पीरियड्स (Periods) महिलाओं में होने वाला एक नेचुरल प्रोसेस है, जिसका साइकिल 28 दिनों का होता है। हर महिला का मेंस्ट्रुअल साइकिल अलग-अलग होता है लेकिन औसत रूप से हर 28 दिन पर पीरियड होता है। इससे लम्बा या इससे कम मेंस्ट्रुअल साइकिल अनियमित मासिक चक्र कहलाता हैं। कई बार इर्रेगुलर पीरियड्स (Irregular periods) महिलाओं की सबसे बड़ी समस्या बन जाता है।

अनियमित पीरियड्स के कारण: बदलता लाइफस्टाइल (lifestyle) और हार्मोन्स का बदलाव पीरियड अनियामित होने का सबसे बड़ा कारण है। व्यस्त लाइफस्टाइल के साथ महिलाएं घर और ऑफिस के तनाव में रहती हैं जिसकी वजह से अनियमित पीरियड्स की समस्या हो सकती है। विशेषज्ञों के मुताबिक तनाव का सीधा असर एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन हार्मोंस पर पड़ता है, जिसके प्रभावित होने से पीरियड अनियामित होता है। वेबएमडी के मुताबिक अनियामित पीरियड होने के और भी कई कारण हैं जैसे अचानक वजन का बढ़ना या घट जाना, खराब डाइट, बर्थ कंट्रोल पिल्स का सेवन, ज्यादा एक्सरसाइज और थॉयराइड होना। आप भी अनियामित पीरियड से परेशान हैं तो उनका उपचार घरेलू नुस्खों से भी कर सकते हैं।

अदरक का करें सेवन: अदरक सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है। इम्युनिटी इम्प्रूव करने के साथ ही पीरियड को नियमित करने में मदद करती है। पीरियड की डेट शुरु होने से 7 दिन पहले आप अदरक खाना शुरू कर दें आपका पीरियड रेगुलर होगा।

अजवाइन का सेवन करें: अनियमित पीरियड्स रहता है तो आप अजवाइन का सेवन करें। अजवाइन की कुछ पत्तियों को लेकर एक गिलास पानी में उबाल लें और गुनगुना पिएं इससे फायदा पहुंचेगा।

सेब का सिरका खाएं: सेब का सिरका पीने से पीरियड को नियमित करने में मदद मिलती है। याद रखें कि सेब के सिरके का सेवन पतला करने के बाद ही करें।

जीरा का करें सेवन: जीरे को रात में एक गिलास पानी में भीगो दें और सुबह इस पानी को गर्म करके पीएं। जीरा यूटरस की मांसपेशियों को सिकोड़ता है और इर्रेगुलर पीरियड्स को ठीक करता है।

बादाम वाला दूध पीएं: बादाम का दूध अनियामित पीरियड को ठीक करने में असरदार है। एक कप दूध में कुछ बादामों के छोटे-छोटे टुकड़े करके डालें और गैस पर पकाएं। कुछ देर दूध को पकाकर गैस बंद कर दें और हल्का गुनगुना होने पर सेवन करें