Sleep Position During Pregnancy: गर्भावस्था के दौरान नींद की कमी की शिकायतें हो सकती हैं। गर्भावस्था के दौरान पेट गर्भाशय में बढ़ते भ्रूण के कारण बढ़ जाता है। ऐसे में आरामदायक पोजीशन में सोना मुश्किल होता है। साथ ही इस दौरान कमर दर्द, पैरों में सूजन, रात में पेशाब करने की जरूरत आदि कई कारणों से नींद न आने की समस्या पैदा हो जाती है।

गर्भावस्था के दौरान पर्याप्त नींद और आराम जरूरी है। गर्भावस्था के दौरान होने वाले हॉर्मोनल बदलाव की वजह से थकान ज्यादा महसूस होती है। इसके लिए रात में कम से कम आठ घंटे की नींद काफी है। गर्भवती महिलाओं को अकारण नहीं जगना चाहिए। साथ ही गर्भावस्था के दौरान दोपहर में एक से डेढ़ घंटे तक सोना चाहिए। गर्भावस्था के दौरान मां को पर्याप्त नींद और आराम की जरूरत होती है। इसी वजह से गर्भावस्था में कैसे सोना चाहिए, कितने घंटे की नींद लेनी चाहिए? इस बारे में पुणे की टेस्ट ट्यूब बेबी कंसल्टेंट और स्त्री प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉक्टर सुप्रिया पुराणिक से जानते हैं-

पहली और दूसरी तिमाही में सोने की स्थिति

डॉक्टर सुप्रिया के मुताबिक आम तौर पर इस दौरान मां का बेबी बंप उतना बड़ा नहीं रहता, इसलिए उस वक्त गर्भाशय का दबाव शरीर की सबसे अहम नस और धमनी को ज्यादा प्रेशर नहीं देता, जिसे हम एओर्टा कहते हैं। इसलिए आप गर्भावस्था के 26वें हफ्ते तक सोने की कोई भी मुद्रा ले सकती हैं। अगर गर्भावस्था 3 महीने से कम की है तो आप पेट के बल भी सो सकती हैं।

तीसरी तिमाही में सोने की स्थिति

डॉक्टर पुराणिक के मुताबिक 26वां सप्ताह पार करने पर सोने का सही तरीका महत्वपूर्ण हो जाता है क्योंकि इस समय के बाद गर्भाशय पेट को बहुत अधिक धक्का देता है। लगभग 26वां सप्ताह के बच्चे का वजन 1 किलो होता है। डिलीवरी के समय 39वें सप्ताह के आसपास बच्चे का वजन 2.8 -3.2 किलो हो जाता है और इसके कारण पीछे की नसें और धमनियां होती हैं, उस पर दबाव पड़ता है। अगर आप उस समय अपनी पीठ के बल लेटते हैं, तो लो ब्लड प्रेशर की संभावना बढ़ सकती है।

गर्भावस्था में सोने की स्थिति

डॉक्टर सुप्रिया पुराणिक के मुताबिक इसलिए 26 वें हफ्ते के बाद मां को लेटरल पोजीशन में सोना चाहिए, यानि किसी एक तरफ करवट लेकर सोएं और ऐसे में आप पेट के नीचे तकिए का सहारा ले सकती हैं, जो आपके लिए काफी आरामदायक रहेगा। करवट लेकर सोने से कमर दर्द नहीं होता है। अगर बच्चे का वजन कम है तो डॉक्टर बाईं करवट सोने की सलाह देते हैं।