Drinking lemon water while breastfeeding: ब्रेस्टफीडिंग करवाने वाली महिलाओं को अपने खान-पान का खास ध्यान रखने की जरूरत होती है। ऐसा इसलिए क्योंकि बच्चे को मां के खाने-पाने से ही ताकत मिलती है। अगर वह कुछ अनहेल्दी खाती हैं तो बच्चे का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। इसलिए ब्रेस्टफीडिंग वाली महिलाओं को हेल्दी खाने की कोशिश करनी चाहिए। आमतौर पर नींबू पानी के कई लाभ होते हैं, इसलिए ब्रेस्टफीडिंग वाली महिलाओं को भी नींबू पानी पीना चाहिए। इससे ना सिर्फ मां के शरीर को एनर्जी मिलता है बल्कि बच्चे के लिए बेहद फायदेमंद होता है। आइए जानते हैं क्यों ब्रेस्टफीडिंग करवाने वाली महिलाओं को नींबू पानी पीनी चाहिए।
ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता है:
नींबू का पानी ब्रेस्टफीडिंग करवाने वाली महिलाओं में होने वाले ब्लड प्रेशर को कम कर सकता है, विशेष रूप से डीलिवरी के तुरंत बाद। इसमें मौजूद पोटेशियम मां के दिमाग को शांत रखने में मदद करता है। यह मिचली और चक्कर जैसी समस्याओं को भी ठीक कर सकता है।
त्वचा के लिए:
नींबू विटामिन-सी में समृद्ध होता है और स्किन और शरीर को अच्छी तरह से हाइड्रेटेड रखने में मदद करता है। यह त्वचा की बनावट में सुधार करता है। यह डेड सेल्स को रिमूव करने में मदद करता है।
बच्चे के पाचन को बेहतर करता है:
ब्रेस्टफीडिंग करवाने वाली महिलाओं को नींबू पानी पीना चाहिए क्योंकि इससे बच्चे का पाचन बेहतर होता है। नींबू पानी को आसानी से घर पर भी तैयार किया जा सकता है और गैस, ऐंठन और सूजन जैसी समस्याओं के इलाज के लिए बहुत अच्छा होता है। यह समस्या बहुत से शिशुओं में आम होता है और नींबू का रस इन की शुरुआत को कम करने में मदद कर सकता है।
मां और बच्चे का संपूर्ण स्वास्थ्य बेहतर रखता है:
नींबू का पानी मां और बच्चे दोनों के समग्र समग्र स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छा होता है। इसमें मौजूद विटामिन और मिनरल मां को मां के इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है और वापस से शरीर को एनर्जी प्रदान करता है।
(और Lifestyle News पढ़ें)