Namak ajwain paratha: सर्दियों में कुछ मसालों का सेवन सेहत के लिए कारगर तरीके से काम करते हैं। जैसे कि अजवाइन का सेवन। अजवाइन सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। ये शरीर में गर्मी प्रदान के साथ पेट की समस्याओं को भी कम करने में मददगार है। इसके अलावा अजवाइन डाइजेशन तेज करने के साथ खाना पचाने में मददगार है। लेकिन, इन फायदे के अलावा अजवाइन को इसके अलग स्वाद के लिए भी पसंद किया जाता है। इसलिए तो लोग सर्दियों में अजवाइन के पराठे बनाकर खाते हैं। तो आइए जानते हैं अजवाइन का पराठा कैसे बनाएं।
अजवाइन का पराठा कैसे बनाएं-How to make ajwain seeds paratha recipe in hindi
सामग्री
-अजवाइन
-हरी मिर्च
-नमक
-बटर
-लहसुन
-आटा
-गुनगुना पानी
-घी
अजवाइन का पराठा बनाने का तरीका
-अजवाइन का पराठा बनाने के लिए पहले आपको लहसुन की कुछ कलियां लेनी हैं और इसे पीसकर बटर में मिला लेना है।
-इसके बाद इसमें हरी मिर्च काटकर और 2 चम्मच अजवाइन मिला लें।
-नमक मिलाएं और बटर को अच्छी तरह से फेंट लें।
गुनगुने पानी से तैयार करें आटा
अजवाइन का पराठा बनाने के लिए आटे को गुनगुने पानी से तैयार करें। इसके लिए आटा लें और इसमें थोड़ा सा तेल और नमक मिलाकर अच्छी तरह से तैयार करें। फिर इसमें गुनेगुना पानी डालकर आटे के रूप में तैयार करें। ध्यान रखें कि पराठे का आटा न ज्यादा पतला रखें और न ही ज्यादा मोटा।

ऐसे बनाएं पराठा
अब आपको करना ये है कि पराठा बनाने के लिए लोई को बेल लें जैसे रोटी के लिए करते हैं। फिर इसमें बटर वाले अजवाइन डालें जैसे कि स्टफिंग करते हैं। फिर इसे बेल लें और फिर दोनों तरफ घी डालकर अच्छी तरह से पकाएं। फिर इस पराठे को खाएं।
अजवाइन के पत्तों से बनाएं पराठा
आप अजवाइन के पत्तों से भी पराठा बना सकते हैं। आपको करना ये है कि अजवाइन के पत्तों को काट लें और फिर आटा तैयार करें। फिर इसमें आप नमक और काली मिर्च मिला लें। फिर इस पराठे को बेल लें और फिर घी लगाकर अच्छी तरह से पकाएं। इसके बाद दही के साथ इसे खाएं।