रिलायंस इंडस्ट्री के चेयरमैन मुकेश अंबानी पूरी दुनिया में धनी लोगों की लिस्ट में 12वें नंबर पर आते हैं। ब्लूमबर्ग बिलियेनियर इंडेक्स के मुताबिक मुकेश अंबानी की दौलत करीब 87अरब डॉलर है। मुकेश अंबानी सुबह सवेरे 5 बजे उठते हैं और साढ़े सात बजे तक का समय जिम में गुजारते हैं जहां वो वर्कआउट करते हैं।
मुकेश अंबानी नाश्ते में वे अक्सर पपीते का जूस पीते हैं या आमतौर पर साउथ इंडियन डिश का सेवन करते हैं। अंबानी अपनी फैमिली को बेहद तरजीह देते हैं। आजकल वे अपने पोते पृथ्वी को बहुत वक्त देते हैं। उन्होंने हाल ही में कहा था कि मेरा पोता मेरे लिए बहुत भाग्यशाली है। जब से वह आया है हमने कई नयी सफलताएं हासिल की हैं।
आपको यह जानकर हैरानी होगी कि दुनिया का इतना दौलतमंद इंसान किताबों का भी शौकीन हैं। 2021 में मुकेश अंबानी की कामयाबी के पीछे कुछ किताबों का भी योगदान है। ब्लूमबर्ग न्यू इकोनॉमी ने जब मुकेश अंबानी से पूछा कि 2021 में किन किताबों ने कोविड के दौरान उनकी समझ को बढ़ाने में मदद की तो उन्होंने जवाब दिया कि कुछ पांच किताबों ने उनकी बेहद मदद की हैं। आइये जानते हैं वो पांच किताबें कौन सी हैं-
टेन लेसन फॉर द पोस्ट पेंडेमिक वर्ल्ड (Ten Lessons for a Post-Pandemic World): मशहूर पत्रकार फरीद जकारिया की लिखी किताब में यह दर्शाया गया है कि पूर्व में घटित आपदाओं से किस तरह वर्तमान कोविड-19 मिलता जुलता है। इस किताब में लिखा गया है कि पहले की आपदाएं वर्तमान में कोरोना महामारी से कितनी मिलती-जुलती थीं। उस समय उन आपदाओं से कैसे निपटा गया था।
प्रिंसपल ऑफ डीलिंग विद द चेंजिंग वर्ल्ड ऑर्डर: रे डेलियो की लिखी यह किताब बहुत ही दिलचस्प है क्योंकि इस किताब में पिछले 500 साल के इतिहास में बड़ें देशों की सफलता और विफलातओं के बारे में लिखा गया है। इस किताब में यह दर्शाया गया है कि आने वाले समय में वह नहीं होगा जो हमने सोचा है। यह किताब नीति निर्माताओं, उद्यमियों, अधिकारियों और युवाओं के लिए महत्वपूर्ण साबित होगी।
तीसरी किताब ’द रेजिंग 2020: कंपनीज, कंट्रीज, पीपुल एंड द फाइट फॉर अवर फ्यूचर’ के लेखक एलेक रॉस हैं। यह किताब बताती है कि दशकों से आधुनिक सभ्यता सामाजिक अनुबंध से संचालित हुई है लेकिन आज डिजिटल युग में इसे अपने मौलिक बदलाव के दौर से गुजरना पड़ रहा है।
2030: ‘हाउ टूडेज बिगेस्ट ट्रेंड्स विल कोलाइड एंड रिशेप द फ्यूचर ऑफ एवरीथिंग’ जिसे अंबानी ने पढ़ा है। इस किताब में 2030 में दुनिया की स्थिति के बारे में व्यावहारिक अनुमानों का आकलन किया गया है।
बिग लिटिल ब्रेकथ्रेाज: हाउ स्मॉल, एवरीडे, इनोवेशंस ड्राइव ओवरसाइज्ड रिजल्ट्स‘ अंबानी की पसंदीदा पांचवी किताब है। इस किताब के लेखक जोश लिंकर हैं।