Summer Raita Recipes: भारतीय भोजन की थाली में रायता एक स्पेशल जगह रखता है। ये न केवल स्वादिष्ट होता है, बल्कि गर्मियों के दिनों में शरीर को हाइड्रेट रखता है। शरीर को ठंडक देने के साथ ही ताजगी का एहसास करवाता है। दही के साथ कई तरह के रायते तैयार किए जा सकते हैं। गर्मियों के दिनों में दही का सेवन पेट के लिए काफी अच्छा होता है। इससे शरीर को ठंडक मिलती है। दही में गुड वैक्टीरिया होते हैं, जो गर्मी के मौसम में बीमार होने से बचाते हैं। कई बार लोगों का मसालेदार सब्जी खाने का मन नहीं होता है। ऐसे में आप स्वादिष्ट रायता बनाकर उससे बिरयानी या पराठा खा सकते हैं। आइए जानते हैं गर्मियों के लिए बेस्ट 7 तरीके के रायते।
गाजर और चुकंदर का रायता-(Carrot and Beetroot Raita)
गाजर और चुकंदर दोनों ही सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। गर्मियों में आप इनसे में रायता तैयार कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले गाजर और चुकंदर को कद्दूकस करें। इसके बाद उसमें दही मिलाएं। नमक और जीरा मिलाकर सर्व करें।
पुदीना और कच्चे आम का रायता (Mint and Raw Mango Raita)
गर्मियों में पुदीना और कच्चा आम बाजार में खूब बिकता है। आप इनसे स्वादिष्ट रायता तैयार कर सकते हैं। स्वाद में तीखा और तासीर में ठंडा ये रायता आपको गर्मियों में ताजगी देगा। इसे बनाने के लिए पुदीने और कच्चे आम के साथ दही में मिलाएं। इसके बाद जीरा और नमक डालें।
फ्रूट रायता (Fruit Raita)
फ्रूट रायता हर मौसम में लोगों को खाना पसंद होता है। स्वाद में हल्का मीठा ये रायता किसी भी व्यंजन के साथ खाया जा सकता है। इसके लिए दही में आप अपनी पसंद के फल जैसे सेब, केला, अनार आदि को मिला सकते हैं। स्वाद बढ़ाने के लिए आप इसमें चाट मसाला या शहद भी एड कर सकते हैं।
लौकी का रायता (Lauki Raita)
लौकी का रायता गर्मी के दिनों में पेट में ठंडक पहुंचाने का काम करता है। इसे बनाने के लिए सबसे पहले लौकी को कद्दूकस करें। इसके बाद इसे हल्का उबालें। अब इसमें दही डालें। आखिरी में जीरे से तड़का लगाएं। इसमें आप काली मिर्च भी डाल सकते हैं। इसे पीने से शरीर डिटॉक्स होता है। साथ ही पाचन भी बेहतर होता है।
टमाटर और प्याज का रायता (Tomato and Onion Raita)
टमाटर और प्याज का रायता भी आप गर्मियों में ट्राई कर सकते हैं। इसे बनाने के लिए सबसे पहले रसदार टमाटर लें। इसे थाली में रखकर ग्लास के माध्यम से बारीक करें। इसके बाद इसमें कटा प्याज मिलाएं। ऊपर से धनिया, काला नमक और हरी मिर्च डालें।
- खीरे का रायता (Cucumber Raita)
खीरा गर्मियों में खाने के लिए बेस्ट चीज है। इसे बनाने के लिए सबसे पहले खीरे को कद्दूकस करें। इसके बाद पानी निचोड़ लें। अब दही मिलाएं। इसमें जीरा पाउडर, नमक और हरा धनिया डालकर ठंडा करके सर्व करें।
बूंदी रायता (Boondi Raita)
बूंदी रायता हर घर में बनता है। ये स्वाद में बेमिसाल होता है। इसे बनाने के लिए सबसे पहले बूंदी को भिगोए। इसके बाद इसे निचोड़ लें। बाद में काला नमक और धनिया डालकर उसमें दही मिलाएं। चावल के साथ खाने के लिए ये परफेक्ट रहेगा।