Dahi Chura Recipe: मकर संक्रांति पर दही चूड़ा खाने (makar sankranti dahi chura) की परंपरा रही है। माना जाता है कि दही और चूड़ा कच्चा भोजन है जो शनि और सूर्य दोनों ही ग्रहों से जुड़ा हुआ है। इन दोनों को लोग मकर संक्रांति पर दान देते हैं और फिर इसे खाते हैं। पर खास बात ये है कि मकर संक्रांति की दही सबसे खास होती है और इसे खास विधि भी काफी आसान है। इस मौके पर लोग मिट्टी के बर्तन में दही जमाकर खाते हैं। लेकिन, सवाल ये है कि कि मिट्टी के बर्तन में दही कैसे जमता है। खासकर कि इस सर्दी में दही जमाना और भी मुश्किल हो जाता है, ऐसे में मकर संक्रांति की दही कैसे जमाएं आइए, जानते हैं।

मिट्टी के बर्तन में दही कैसे जमाएं-Mitti ke bartan me dahi kaise jamaye

मिट्टी के बर्तन में दही जमाने का तरीका बेहद आसान है। बस इसके लिए आपको करना ये है कि सही तरीका जानना है, तो
-पहले दूध को अच्छी तरह से गाढ़ा होने तक पकाएं ऐसे कि इसका रंग गहरा नजर आने लगे।
-फिर आपको करना ये है मिट्टी के बर्तन को हल्का-हल्का आग की ताप से गर्म करें।
-इसके बाद दही में थोड़ा सा दूध मिलाकर जामन बनाएं और फिर इसे घड़े में डाल लें।
-अब दूध गुनगुना होने पर इसमें डाल लें।
-अब किसी कपड़े से लपेटकर इस घड़े को रख दें।
-आप इसे गर्म जगह पर भी रख सकते हैं।
-आप इसे बोरे में लपेटकर भी रख सकते हैं। गरमाहट से दही जम जाएगी।

दही चूड़ा बनाने की विधि-Dahi Chura Recipe

-दही चूड़ा बनाने के लिए आपको करना ये है कि दही तैयार करें।
-अब चूड़ा को धोकर रख दें।
-फिर इसमें थोड़ा सा दूध मिलाएं और इसे किसी कोने में रख दें।
-अब जब खाना हो तो चूड़ा में दही डालें और फिर इसमें चीनी और गुड़ का पाउडर डालकर खा लें।

दही चूड़ा के साथ आप तिल के लड्डू और फिर आलू-गोभी और मटर की सब्जी बनाकर खा सकते हैं। इसके अलावा आप अलग-अलग चीजों के साथ दही-चूड़ा खा सकते हैं। जैसे कि दही चूड़ा लोग लाई के साथ खाते हैं। इतना ही नहीं आप तिल और मावा से बनी मिठाइयों के साथ खा सकते हैं। तो इस प्रकार से आप मकर संक्रांति पर दही चूड़ा खा सकते हैं। आगे जानते हैं मकर संक्रांति पर Chef Ranveer Brar स्टाइल में बनाएं मुरमुरे गुड़ के लड्डू, यहां से नोट कर लें आसान रेसिपी