‘कुमकुम भाग्य’ की एक्‍ट्रेस प्रज्ञा यानि सृति झा को किसी पहचान की जरूरत नहीं है। सृति लोगों के बीच काफी पॉपुलर हैं। हालांकि सृति ने पहले भी कई टीवी सीरियल्स में काम किया है, लेकिन जीटीवी पर प्रसारित होने वाले सीरियल ‘कुमकुम भाग्य’ से ही उन्हें पहचान मिली। सृति यानि प्रज्ञा ने अपनी सादगी से भरे रोल से लोगों के दिलों में जगह बना ली है। बता दें कि सृति अपने कॉलेज की प्रेसिडेंट थीं और उसी दौरान उन्हें अपना पहला रोल भी मिला था। आइए जानते हैं सृति झा एक एपिसोड का कितना चार्ज करती हैं और कितनी प्रॉपर्टी की मालकिन हैं-

एक एपिसोड का कितना चार्ज करती हैं: सृति झा अपने प्रज्ञा के रोल के कारण बेहद फेमस हो गई हैं। इस वजह से वह टीवी की सबसे महंगी एक्ट्रेस बन गई हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, सृति एक एपिसोड के लिए लगभग 70 से 75 हजार रुपए चार्ज करती हैं और यही कारण है कि उनकी साल भर की कमाई करीबन 7 करोड़ रुपए से भी अधिक है।

पढ़ाई के दौरान ही मिली पहली सीरियल: मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सृति ने बीए की पढ़ाई दिल्ली के वेंकटे्श्वरा कॉलेज से की है। कॉलेज में सृति अंग्रेजी ड्रामा सोसाइटी से जुड़ीं हुई थीं और आगे चलकर उसकी प्रेसिडेंट भी बनीं। इसी दौरान उन्हें उनकी पहली सीरियल में ब्रेक मिला। पहली बार उन्होंने सीरियल ‘धूम मचाओ धूम’ के लिए चुन लिया गया था। इस सीरियल में सृति ने एक शर्मीली लड़की मालिनी शर्मा का किरदार निभाया था।

सृति की पसंदीदा चीजें: रिपोर्ट्स के अनुसार, सृति को खाने में आलू गोभी, समोसा और दाल-चावल बेहद पसंद है। इसके अलावा सृति को एक्ट्रेस में वहीदा रहमान और एक्टर में ऋतिक रोशन और जॉनी डीप पसंद हैं। सृति को काला, सफ़ेद, नीला और लाल रंग पसंद है। इतना ही नहीं एक्टिंग के अलावा उन्हें डांस करना, घूमना और किताबें पढ़ना भी बेहद पसंद है। अपने परिवार और दोस्तों के बीच सृति बिल्कुल आम लड़की जैसी हो जाती हैं। उन्हें देखकर कौन कहेगा कि वे इतनी चर्चित स्टार हैं।