Delhi Election/Chunav Results 2020: आज दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे आ रहे हैं। अभी तक के रुझानों में केजरीवाल की अगुवाई वाली आम आदमी पार्टी (AAP) बढ़त बनाए हुए है और संभावना है कि  51 साल के अरविंद केजरीवाल एक बार फिर दिल्ली की सत्ता संभालेंगे। बता दें कि अरविंद केजरीवाल और विपश्यना योग का काफी पुराना नाता है। जब वह राजनीति में नहीं भी थे तब भी वह अपने सहयोगी मनीष सिसोदिया के साथ अलग-अलग जगहों पर विपश्यना शिविरों में जाते थे। रिपोर्ट्स के अनुसार, अरविंद केजरीवाल ने विपश्यना साधना के लिए 10 दिन का अवकाश लिया था। उनका और इस साधना का पुराना संबंध है।

साल 2013 के दिल्ली विधानसभा चुनाव प्रचार के बाद अरविंद केजरीवाल ने विपश्यना के लिए अवकाश लिया था। अरविंद केजरीवाल खुद को उर्जावान रखने के लिए हर साल विपश्यना साधना के लिए जाते हैं। वे विपश्यना साधना के लिए हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला भी जा चुके हैं। इसके अलावा अरविंद केजरीवल प्राकृतिक चिकित्सा में भी काफी रुचि रखते हैं जिसके लिए वह बेंगलुरु के नेचुरोपैथी सेंटर जाते रहते हैं।

क्या होता है विपश्यना? विपश्यना आत्मनिरीक्षण की एक प्रभावकारी विधि है। इसे करने से आत्मशुद्धि होती है। यह प्राणायाम और ध्यान का मिला-जुला रूप होता है। विपश्यना खुद की सांस को देखने और उसके प्रति जागरूक रहने के लिए किया जाता है। इतना ही नहीं, ऐसा कहा जाता है कि भगवान बुद्ध ने इसे सरल बनाया था।

विपश्यना का लाभ: विपश्यना व्यायाम मन को शांत करने के लिए किया जाता है। इसके अलावा यह मानसिक रूप से भी स्वस्थ रखने में मदद करता है। इस व्यायाम को करने से तनाव कम होता है और मन के सारे नकारात्मक विचार भी खत्म हो जाते हैं। इतना ही इस व्यायाम को करने से शरीर की कई बीमारी से भी निजात मिलता है। इस व्यायाम को करने का सबसे बड़ा लाभ यह है कि यदि आप इसे लगातार करते हैं तो आत्म साक्षात्कार होने लगता है।

दिल्ली विधानसभा चुनाव परिणाम पर पूरा कवरेज, दिल्ली विधानसभा चुनाव नतीजों के लाइव अपडेट, विश्लेषण, सीटवार र‍िजल्‍ट