पैरों के मसल्स में पेन होना एक ऐसी परेशानी है जो किसी भी उम्र के लोगों को कभी भी परेशान कर सकती है। ये दर्द मांसपेशियों में मोच आने के कारण, खिंचाव होने के कारण अक्सर परेशान करता है। मांसपेशियों के टिश्यूज के ब्रेक होने से और उनमें सूजन आने से भी ये परेशानी ज्यादा हो सकती है।

मांसपेशियों में दर्द कई कारणों की वजह से होता है जैसे तनाव की वजह से, एक्सर्साइज के दौरान, फिसलने से, ठोकर लगने से या फिर गलत पोजिशन में सोने और बैठने से भी मोच आ सकती है या दर्द हो सकता है। पैरों में मांसपेशियों कमजोर होने से पैरों से खड़ा होना तक दूभर हो जाता है। पैरों के मसल्स की मोच को दूर करने के लिए आप कई तरह के घरेलू नुस्खों को अपना सकते हैं। आइए जानते हैं कि कैसे पैरों के मसल्स के दर्द से राहत पा सकते हैं।

पैरों की मांसपेशियों में दर्द का कारण:

मांसपेशियों में दर्द होने के कई कारण हैं जैसे विटामिन डी की कमी होना, थॉयराइड होना, बॉडी में नमक और पानी की कमी होने से और स्टॉराइड का सेवन ज्यादा करने से मसल्स में दर्द की परेशानी होती है। इसकी वजह से उठना बैठना मुश्किल होता है। हाथ- पैरों में दर्द और कमजोरी होना भी इस बीमारी की वजह से ही होता है।

मसल्स पेन से निजात दिलाती है बर्फ की सिकाई करें:

पैरों की मांसपेशियों में दर्द से परेशान रहते हैं तो बर्फ की सिकाई करें। बर्फ की सिकाई करने से मसल्स के अंदर होने वाला दर्द और सूजन दूर होगी आपको जल्द आराम मिलेगा। मसल्स पर 15-20 मिनट तक बर्फ से सिकाई करने से आराम मिलता है।

डाइट में करें अदरक का सेवन:

मसल्स पेन से परेशान लोग डाइट में अदरक का सेवन करें। औषधीय गुणों से भरपूर अदरक में एंटी इन्फ्लामेटरी गुण मौजूद होते हैं जो मांसपेशियों की एंठन, दर्द और जकड़न को दूर करने में असरदार साबित होती है।

सरसों के तेल से करें मसाज:

सरसों के तेल से रोजाना मसाज करने से पैरों की मांसपेशियों के दर्द से निजात पाई जा सकती है। सरसों का तेल पैरों के दर्द से छुटकारा दिलाता है। मालिश करने से मांसपेशियां मजबूत होंगी और मसल टेंशन कम होती है।

एक्सरसाइज करें:

मांसपेशियों के दर्द और सूजन को दूर करना चाहते हैं तो एक्सरसाइज कीजिए। एक्सरसाइज करने से मसल्स की स्टिफनेस दूर होती है। एक्सरसाइज करने से पैरों में जमा फ्लुइड्स फैल जाएंगे और सूजन कम होगी। लेटने का तरीका भी पैरों में दर्द का कारण बनता है। आप पैरों के नीचे तकिया रखकर लेटें आपको मसल्स पेन से राहत मिलेगी।