कोविड-19 से बचाव करने में वैक्सीन बड़ा हाथियार साबित हुई है। बच्चों से लेकर प्रेग्नेंट महिलाओं को वैक्सीन लगाने पर जोर दिया जा रहा है। वैक्सीन ना सिर्फ कोरोना से बचाव करती हैं, बल्कि संक्रमण के दौरान स्थिति को गंभीर होने से भी बचाती है। महिलाओं और बच्चों पर वैक्सीन के प्रभाव को लेकर कई रिसर्च जारी हैं। हाल ही में शोधकर्ताओं में इस बात की चर्चा हो रही है कि क्या वैक्सीन लगवाने से महिलाओं के पीरियड में बदलाव आता है?
हालांकि कुछ आंकड़ों पर नज़र डाली जाएं तो पता चलता है कि Covid-19 की वैक्सीन के कारण महिलाओं के पीरियड में बदलाव आया है।

इंपीरियल कॉलेज लंदन के शोधकर्ताओं के मुताबिक कोविड-19 की वैक्सीन लगवा चुकी महिलाओं के पीरियड्स में कुछ समय के लिए बदलाव जरूर आते हैं। शोधकर्ताओं के मुताबिक प्रभावित महिलाओं का पीरियड जल्द ही नॉर्मल भी हो जाता है, उसके लिए महिलाओं को परेशान होने की जरूरत नहीं है।

ब्रिटिश मेडिकल जर्नल के लेख में डॉ विक्टोरिया माले ने दो अध्ययनों का हवाला देते हुए कहा है कि अमेरिकी मैंस्ट्रुअल ट्रैकिंग ऐप में यह बात सामने आई कि वैक्सीन की दूसरी खुराक लेने के बाद लगभग 4,000 महिलाओं में अगला पीरियड एक दिन की देरी से आया जबकि दूसरा पीरियड सही समय पर आया।

महिला के शरीर में कुदरती पीरियड नॉर्मल हो जाता है: ब्रिटेन में एक अध्ययन में पाया गया कि वैक्सीन लेने वाली 10 में से एक महिला में पीरियड की अवधि 8 दिनों तक बढ़ गई लेकिन दो पीरियड के बाद फिर से नॉर्मल हो गया। वैक्सीन लेने के बाद पीरियड में मामूली बदलाव संभव है लेकिन महिला की बॉडी कुछ ही दिनों में सब कुछ नॉर्मल कर लेती है।

पीरियड नॉर्मल करने के लिए महिलाएं क्या करें:

  • महिलाएं पीरियड को नॉर्मल करने के लिए डाइट का ध्यान रखें।
  • तले हुए मसालेदार फूड्स का सेवन कम करें और संतुलित आहार का सेवन करें।
  • रोज़ाना योगा करें। योगा करने के लिए जरूरी नहीं है कि आप दो घंटा योगा करें। सिर्फ 15 मिनट का योगा आपको हेल्दी रखेगा।
  • रोजाना एक गिलास दूध में चुटकी भर हल्दी डालकर उसका सेवन करें आपको फायदा पहुंचेगा। हल्दी पीरियड और हार्मोन को नियमित करने में मदद करती है।