International Yoga Day June 21: तनाव को दूर करने और बॉडी को हेल्दी रखने के लिए योग बेहद जरूरी है। बढ़ती मसरूफियत के बीच हमारी जिंदगी में तनाव बढ़ता जा रहा है जो हमारे ब्रेन और बॉडी दोनों पर नकारात्मक असर डाल रहा है। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को दुरुस्त रखने के लिए हर साल 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। योग शरीर को लचीला बनाता है, साथ ही मांसपेशियों में ताकत और बॉडी टोन करने में भी मदद करता है। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को विश्व योग दिवस भी कहा जाता है। आइए जानते हैं अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम, इस दिन का इतिहास,महत्व और इस दिन से जुड़ी सभी बातें।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का इतिहास:

ये दिन पहली बार 21 जून 2015 को मनाया गया था। इस दिन को मनाने की पहल भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की थी। संयुक्त राष्ट्र ने दिसंबर, 2014 में एक प्रस्ताव पारित करके 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में घोषित किया। इस दिन के महत्व को बढ़ाने के लिए हर साल योग दिवस मनाया जाता है। इस दिन दुनियाभर के कार्यक्रमों को आयोजित कर योग का जीवन में क्या महत्व है इसे समझाया जाता है। योग दिवस के मौके पर आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक योग करके इस दिन के महत्व को समझाते हैं।

2023 में अंतराष्‍ट्रीय योग दिवस की थीम क्या है?

इस साल 9वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है जिसकी थीम ‘मानवता’ (Humanity) है। इस थीम को आयुष मंत्रालय द्वारा चुना गया है। गुजरे सालों में योग दिवस की थीम थीं ‘हृदय के लिए योग’,’शांति के लिए योग’,घर पर योग और परिवार के साथ योग।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का महत्व 2023:

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस योग और प्राणायाम का सेहत और जीवन में महत्‍व समझने के लिए मनाया जाता है। ये दिन योग के प्रति लोगों को जागरूक करता है। योग कैसे तनाव को दूर करता है और बॉडी को फिट रखता है उस महत्व को बताता है। नियामित रूप से योग करने से मोटापा,डायबिटीज,ब्लड प्रेशर जैसे क्रॉनिक बीमारियों पर काबू पाया जा सकता है। योग करने से बिना दवाई के कई बीमारियों को दूर किया जा सकता है।