हेल्दी लाइफ के लिए हेल्दी बॉडी होना जरूरी है। हेल्दी बॉडी तभी रहती है जब इम्युनिटी स्ट्रॉन्ग रहे। बॉडी के विकास के लिए हड्डियों का विकास होना भी जरूरी है। हेल्दी लाइफ के लिए हड्डियों का स्ट्रॉन्ग होना बेहद जरूरी है। एक्सपर्ट के मुताबिक हड्डियां हर समय बदलती रहती है। पुरानी हड्डियां टूटती रहती है और नई बनती रहती हैं जिसकी वजह से हमारा वेट बढ़ता घटता रहता है। 30 साल की उम्र तक पुरानी हड्डियां टूट जाती है और नई हड्डियां बनने लगती है।

हमारे शरीर में लगभग 1200 ग्राम कैल्शियम पाया जाता है, जिसमें से 99% हड्डियों में पाया जाता है जबकि बचे हुए 1% का उपयोग दांतों, मांसपेशियों, दिल और नसों को बनाए रखने के लिए किया जाता है। ये रक्त के थक्के में सहायता करता है। हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए कैल्शियम का सेवन बेहद उपयोगी साबित होता है।

हम कैल्शियम की कमी को पूरा करने के लिए दूध और दूध से बने पदार्थ जैसे कि पनीर और दही का सेवन करते हैं। लेकिन आप जानते हैं कि कुछ फूड्स ऐसे हैं जो कैल्शियम के अवशोषण को रोकते हैं और हड्डियों के नुकसान पहुंचाते हैं। आइए जानते हैं कि हड्डियों को नुकसान पहुंचाने वाले फूड्स कौन-कौन से हैं।

हड्डियों की हेल्थ के लिए नुकसानदेह फूड

  • सॉफ्ट ड्रिंक का सेवन करने से हड्डियों को नुकसान पहुंच सकता है। सॉफ्ट ड्रिंक में शुगर, कैफीन और फॉस्फोरिक एसिड होता है जो हड्डियों में मौजूद कैल्शियम को नुकसान पहुंचा सकता हैं।
  • एक्सपर्ट के मुताबिक जानवरों द्वारा मिलने वाले प्रोटीन का सेवन हड्डियों को नुकसान पहुंचा सकता है। एनिमल प्रोटीन का अधिक सेवन करने से वो पेशाब के रास्ते बाहर निकल जाता है और हड्डियां कमजोर हो जाती है।
  • कैफीनयुक्त पदार्थों का ज्यादा सेवन करने से भी हड्डियों को नुकसान पहुंच सकता है। चाय, कॉफी, कोकोआ और चॉकलेट का ज्यादा सेवन करने से कैल्शियम का उत्सर्जन बढ़ सकता है। हड्डियों को मजबूत बनाना चाहते हैं तो इन चीजों से परहेज करें।
  • ज्यादा नमक और चीनी का सेवन करने से भी हड्डियां कमजोर होने लगती है इसलिए इन फूड्स से परहेज करें।
  • तम्बाकू का सेवन आपकी हड्डियों को कमजोर बना सकता है। अगर आप नशीले पदार्थों का सेवन अधिक करते हैं तो उनसे परहेज करें।