स्लिप डिस्क एक ऐसी परेशानी है जिसकी वजह से उठना-बैठना तक मुश्किल हो जाता है। स्लिप डिस्क रीढ़ की हड्डियों को सहारा देने, हड्डियों को लचीला बनाने, उन्हें किसी भी तरह के झटके और चोट से बचाने के लिए छोटी-छोटी गद्देदार डिस्क होती हैं। अगर इस डिस्क में किसी वजह से सूजन आ जाती है या फिर इसमें किसी तरह की क्षति पहुंच जाती है तो उन्हें स्लिप डिस्क कहा जाता है।

डिस्क रीढ़ की हड्डी में लगे हुए ऐसे पैड होते हैं, जो उसे किसी प्रकार के झटके या दबाव से बचाते हैं। अगर स्लिप डिस्क के कारण कोई स्पाइनल नर्व दब जाती है तो सुन्नपन और तेज दर्द की परेशानी होती है। गंभीर मामलों में सर्जरी तक करने की नौबत आ जाती है। स्पाइन हमारी बॉडी का सबसे मजबूत हिस्सा है जिसपर हमारी पूरी बॉडी खड़ी है। कुछ लोगों को चलने फिरने और उठने बैठने में दिक्कत होती है। धीरे-धीरे ये समस्या बढ़ने लगती है तो स्लिप डिस्क का रूप ले लेती है।

स्लिप डिस्क के कई कारण हैं जैसे ज्यादा देर तक झुक कर काम करना, गलत तरीके से बैठना, वजनदार सामान उठाना और बढ़ती उम्र के कारण हड्डियों का कमजोर होना।आप भी स्लिप डिस्क की समस्या से परेशान हैं तो बाबा रामदेव के इन योगासन को कीजिए। इन योगासन के जरिए स्लिप डिस्क की समस्या से जल्दी निजात पाई जा सकती है।

पैरों को आगे पीछे घुमाएं: स्लिप डिस्क की समस्या से परेशान रहते हैं तो पैरों की एक्सरसाइज कीजिए। दोनों पैरों को सीधा फैलाएं और पंजों को आगे-पीछे घुमाएं। पंजों को आगे-पीछे घुमाने से स्किप डिस्क की समस्या से निजात मिलेगी।

बटरफ्लाई आसन करें: इस आसन को करने के लिए सीधे बैठ जाएं और दोनों पैरों को आगे की तरफ फैलाएं। अब पैरों को मोड़कर घुटनों एवं तलवों को एक दूसरे से मिलाएं।

अब अपने हाथों से जांघों को ज़मीन से लगाएं। अब दोनों हाथों से पैर के तलवों को पकड़ लें। फिर आंख बंदकरके बटरफ्लाई आसन को करें। इस आसन को करने से आपको डिस्क पेन से निजात मिलेगी।

भुजंगासन करें: भुजंगासन को करने से रीढ़ की ऊपरी हड्डियों पर दबाव पड़ता है और वो पुरानी स्थिति में आने लगती है। इस योगासन को सूर्य नमस्कार के 7 आसनों में से एक माना जाता है। इस योगा के जरिए बॉडी लचीली बनती है और कमर दर्द से राहत मिलती है।