डायबिटीज एक ऐसी बीमारी है जिसका कंट्रोल में रहना जरूरी है। डायबिटीज की बीमारी में सुबह खाली पेट सामान्य ब्लड शुगर लेवल 70-100 mg/dl होना चाहिए। अगर खाली पेट शुगर 100-125mg/dl तक हो जाता है, तो यह खतरनाक होता है। शुगर का बढ़ना डायबिटीज के मरीजों की सेहत को कई तरह से नुकसान पहुंचा सकता है। डायबिटीज के मरीज डाइट में ऐसे फूड्स का सेवन करें जिनका ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम हो और जिनका सेवन करने से ब्लड में शुगर का स्तर कंट्रोल रहे।
कुछ लोगों में डायबिटीज की बीमारी जेनेटिक होती है तो कुछ लोगों को ये बीमारी लाइफस्टाइल के कारण होती है। शुगर के मरीजों को अपनी डाइट का विशेष ध्यान रखना चाहिए। शुगर के मरीज का ब्लड शुगर लेवल ना तो सामान्य से अधिक होना ठीक रहता है और ना ही सामान्य से कम होना ठीक रहता है।
डायबिटीज के मरीजों के साथ अक्सर ये परेशानी रहती है कि खाना खाने के बाद उनके ब्लड में शुगर का स्तर तेजी से बढ़ने लगता है। आप भी अक्सर खाने के बाद शुगर बढ़ने की वजह से परेशान रहते हैं तो जानिए कि खाने के बाद शुगर क्यों बढ़ती है और उसे कैसे कंट्रोल करें।
खाने के बाद शुगर क्यों बढ़ता है:
डायबिटीज के मरीजों का खाने के बाद ब्लड में शुगर का स्तर तेजी से बढ़ने लगता है। खाने के बाद शुगर बढ़ने का कारण खाने में मौजूद ग्लूकोज है। जब ग्लूकोज शरीर में जाकर टूटता है तो इससे सेल्स में शुगर की मात्रा अधिक हो जाती है। एक स्वस्थ व्यक्ति का भोजन करने के बाद शुगर लेवल 90-180mg/dl होता है।
अगर आप इंसुलिन लेते हैं या दवाईयों का सेवन करते हैं तो ब्लड में शुगर का स्तर खाने के बाद 180 mg/dl होना चाहिए। अमेरिकन डायबिटीज संस्था के मुताबिक खाना खाने के एक से दो घंटे बाद ब्लड शुगर लेवल 180 mg/dl हो तो यह शुगर का नॉर्मल स्तर माना जाता है।
खाने के बाद शुगर का स्तर हाई रहता है तो इन उपायों से करें कंट्रोल
- अगर खाने के बाद शुगर ज्यादा रहता है तो आप ज्यादा से ज्यादा पानी पीएं। पानी का अधिक सेवन करेंगे तो यूरिन ज्यादा डिस्चार्ज होगा और शुगर नॉर्मल रहेगी।
- खाने के बाद जामुन का सेवन करें। जामुन में एंथोसायनिन, एलेजिक एसिड और कई अन्य गुण होते हैं जो शुगर को कंट्रोल करने में असरदार साबित होते हैं।
- खाने के बाद वॉक जरूर करें। खाने के बाद आधा घंटे की वॉक करने से ब्लड में शुगर का स्तर तेजी से कंट्रोल होगा।