Ajwain water reduced weight : आजवाइन (Ajwain) या Carom Seeds हम सभी के किचेन में आसानी से मिल जाती है। सदियों से इसका इस्तेमाल आयुर्वेद में पेट से जुड़ी समस्याओं से निजात पाने में किया जाता है।आयुर्वेद में इसके ओषधीय गुणों के बारे में तो बताया ही गया है, अब मेडिकल रिसर्च में भी आजवाइन के गुणों को साबित किया गया है। अमेरिकी नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ के एक रिसर्च पेपर के मुताबिक अजवाइन एंटीबैक्टीरियल, एंटीफंगल और एंटीऑक्सीडेंट्स गुणों से भरपूर होती है।
आजवाइन का इस्तेमाल पेट की चर्बी को घटाने में किया जाता है। आजवाइन को डिस्टील्ड कर जो तेल निकाला जाता है वो कई मेडिसीनल प्रोपर्टीज से भरपूर होता है। औषधीय गुणों से भरपूर आजवाइन शरीर की चर्बी को गला देती है। कई रिसर्च में ये बात सामने आई है कि आजवायन को पानी में भिगोकर सुबह पीने से बहुत तेजी से वजन कम होता है।
एनसीबीआई के मुताबिक आजवाइन से थॉयमोल तेल निकाला जाता है। यह तेल एंटीबैक्टीरियल, एंटीफंगल और एंटीऑक्सीडेंट्स गुणों से भरपूर होता है। इससे एसेंशियल ऑयल भी बनाया जाता है। आजवायन में गामा टरपिनेन और पी साइमेन जैसे केमिकल पाए जाते हैं जो तंत्रिका कोशिकाओं को जल्दी उत्तेजित करने में मदद करते हैं। रिसर्च में कहा गया है कि आजवायन में सक्रिय कंपाउड वजन कम करने में मददगार होता है।आजवाइन के तेल से जोड़ों के दर्द में राहत मिलती है। आजवायन को खाने से पेशाब से संबंधित समस्याओं को भी दूर किया जा सकता है।
ऐसी अजवाइन करती है वजन कम:
आजवाइन में लैक्सेटिव पाया जाता है जो डाइजेस्टिव सिस्टम को मजबूत कर मेटाबोलिज्म को तेज करता है। जब मेटाबोलिज्म बूस्ट होगा तो वजन पर अपने आप लगाम लगेगा। रिसर्च में ये भी कहा गया है कि आजवाइन में थॉयमोल केमिकल आंत में गैस्ट्रिक जूस के उत्पादन को तेज कर देता है। गैस्ट्रिक जूस के ज्यादा बनने से भोजन से पोषक तत्वों की प्राप्त सुगमता से होती है।
आजवाइन में डाइट्री फाइबर मौजूद होता है जो भोजन को पचाने में मदद करता है। इसके अलावा फाइवर शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मददगार होता है। आयुर्वेद में कहा गया है कि आजवायन को रात में भींगोकर रखने के बाद सुबह इसका पानी पीने से पाचन शक्ति मजबूत होती और इससे मेटाबोलिज्म बूस्ट होता है जो ऑवरऑल वेट लॉस में मदद करता है। अगर आजवायन के तेल को खाया जाए तो यह भी वजन पर लगाम लगा सकता है।