Jamun Lassi: लस्सी पीना पेट को ठंडा करता है और इस मौसम में ये सबको अच्छा लगता है। ये पेट के गट बैक्टीरिया को बढ़ावा देता है और फिर मेटाबोलिज्म को सही रखता है। इतना ही नहीं लस्सी पीना खाना पचाने में भी मददगार है और आपको इनडाइजेशन से जुड़ी समस्याओं से भी बचाता है। इसके अलावा भी लस्सी पीने के कई फायदे हैं। पर आज हम बात अलग प्रकारी की लस्सी की बात करेंगे। दरअसल, इस मौसम में हमारे आस-पास काफी मात्रा में जामुन है और ये हर प्रकार से सेहत के लिए फायदेंद भी है। कुछ नहीं तो ये शरीर को हाइड्रेट करता है और ग्लोइंग स्किन में मदद करता है। ऐसे में जानते हैं कैसे बनाएं जामुन लस्सी (Jamun Lassi recipe) और इसे पीने के फायदे क्या हैं?
जामुन की लस्सी बनाने की विधि-How to make Jamun Lassi recipe
सामग्री
जामुन
दही
चीनी
ड्राई फ्रूट्स
लस्सी कैसे बनाएं?
-लस्सी बनाने के लिए आपको सबसे पहले जामुन तैयार करना है।
-इसके लिए जामुन को काट-काटकर और बीज को अलग रखें।
-इसके बाद जामुन में दही मिला लें।
-फिर इसमें थोड़ा सा चीनी मिलाएं।
-सबको मिक्सर में चला लें।
-इसके बाद इसमें ड्राई फ्रूट्स मिला लें।
-सर्व करें।
जामुन लस्सी आप लंच के बाद या दिन के बीच में पी सकते हैं। पर सुबह खाली पेट इसे न पिएं। ये एनर्जी ड्रिंक, बॉडी को रिफ्रेश करने में भी मददगार है। इसके अलावा आप भूख लगे तब भी आप इस ड्रिंक को पी सकते हैं। अगर आप इसमें चीनी मिलाना न चाहें तो आप इसमें शहद मिलाकर भी सकते हैं। अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं तो ईआप बिना चीनी और ड्राई फ्रूट्स के इसका सेवन करें।
लस्सी के अलावा आप जामुन स्मूदी भी बनाकर पी सकते हैं। इसके लिए आपको नारियल पानी और जामुन को ब्लैंड कर लेना है और फिर इसमें नींबू का रस और शहद मिलाकर पीना है। इस स्मूदी को आप सुबह खाली पेट भी पी सकते हैं। ये शरीर को हाइड्रेट करने के साथ इलेक्ट्रोलाइट से भरने में मददगार है। तो अगर आपने कभी जामुन से बनी इन ड्रिंक्स को नहीं पिया है तो इसे एक बार जरूर ट्राई करें।
