Real vs Fake Raisins: ड्राई फ्रूट्स खाना किसे पसंद नहीं होता है। यह काफी हेल्दी के साथ-साथ खाने में भी काफी बेहतर लगता है। वहीं, अगर ड्राई फ्रूट्स में किशमिश हो तो बात ही कुछ और होता है। किशमिश हेल्दी तो होता ही है, इसको कई पकवान में आसानी से भी डाला जाता है। किशमिश में फाइबर, आयरन, पोटेशियम कई तरह के एंटीऑक्सिडेंट्स पाए जाते हैं।  मिठाइयों में भी किशमिश का बड़े पैमाने पर उपयोग किया जाता है।

मार्केट में बिक रहा नकली किशमिश

वहीं, मिलावटी के इस दौर में भी किशमिश भी इससे अछूता नहीं रहा है। मार्केट में आज के समय मिलावटी किशमिश भी मिल रही है, जो हेल्थ के लिए काफी नुकसानदेह होती है।  ऐसे में हम  आपको नकली और असली किशमिश के बारे में बताएंगे। आप इस विधि से तुरंत नकली किशमिश को पहचान सकते हैं।

असली-नकली किशमिश की पहचान कैसे करें?

रंग से करें नकली किशमिश की पहचान

असली और नकली किशमिश की पहचान आप इसके रंगों से कर सकते हैं। असली किशमिश का रंग हल्का भूरा होता होता है। वहीं, नकली किशमिश अधिक चमकदार होता है। असली किशमिश की पहचान के लिए आप एक कपड़े पर कुछ किशमिश को लें और इसको रगड़ें। अगर किशमिश का रंग कपड़ा पर लग गया हो तो यह नकली हो सकता है। असली किशमिश कभी भी रंग नहीं छोड़ता है।

खाकर करें असली किशमिश की पहचान

नकली किशमिश की पहचान आप खाकर भी कर सकते हैं। असली किशमिश का स्वाद नेचुरल तरीके से मीठा होता है। वहीं, नकली किशमिश को खाने से कृत्रिम मिठास या फिर रासायनिक स्वाद आती है। ऐसे में आपको इनको खरीदने से बचना चाहिए।

पानी टेस्ट से करें असली-नकली किशमिश की पहचान

किशमिश की पहचान आप पानी टेस्ट से भी कर सकते हैं। इसके लिए आप सबसे पहले किशमिश को एक गिलास पानी में डाल दें। असली किशमिश पानी में डूब जाएगी। वहीं, नकली किशमिश पानी की सतह पर तैरने लगती है।  आगे पढ़िए- घर पर बनाएं बंगाली स्टाइल में टमाटर और किशमिश की चटनी