How to get rid of Bad breath: मुंह जिसका इस्तेमाल हम बोलने में और खाना खाने में करते हैं। भोजन ग्रहण करते समय या मुंह खोलते समय हमारे मुंह के अंदर कई सूक्ष्मजीवों का प्रवेश होता है। इन सूक्ष्म जीवों में कुछ हानिकारक भी होते हैं। हालांकि मुंह की बदबू के कई कारण होते हैं लेकिन आमतौर पर इसमें बैक्टीरिया या फंगल लगने के कारण ऐसा होता है। हालांकि अगर ज्यादा दिनों तक मुंह से बदबू न जाए तो यह क्रोनिक बीमारी में बदल जाता है। ऐसा होने पर अन्य अंग भी प्रभावित होते हैं। मुंह की बदबू के लिए सबसे ज्यादा ओरल हाइजीन जिम्मेदार होता है। अगर ओरल हाइजीन अच्छा नहीं है तो मुंह की बदबू परेशान कर सकती है। इसलिए मुंह की बदबू का को जड़ से खत्म करना जरूरी है।
माइ क्लीवलैंड क्लिनिक के मुताबिक दुनिया में 4 में से एक व्यक्ति को कभी न कभी मुंह की बदबू का सामना करना पड़ता है। एक रिसर्च के मुताबिक दुनिया भर में 31.8 प्रतिशत लोग हेलीटोसिस का सामना कर चुके हैं। हेलीटोसिस में मुंह में गंदी बदबू रहती है जो जाती ही नहीं। यह बदबू दूसरों को बहुत बुरा अहसास कराती है। जब भी हेलीटोसिस वाले व्यक्ति किसी दूसरे व्यक्ति से बात करते है, दूसरे व्यक्ति को यह बदबू परेशान करने लगती है। यह बेहद असहज स्थिति हो जाती है।
मुंह में बदबू के कारण
1.दांतो की साफ-सफाई नहीं करना
माइ क्लीवलैंड क्लिनिक के मुताबिक अगर मुंह को सही से साफ न किया जाए तो मुंह में बदबू आने लगती है। ब्रश नहीं होने के कारण बैक्टीरिया या फंगस मसूड़ों में पनपने लगता है, इसलिए सही से ब्रश करना और दांतों को सही से साफ करना जरूरी है।
2.संक्रमण के कारण हो सकती है बदबू
मुंह खोलते ही उसमें हजारों तरह के बैक्टीरिया, वायरस, फंगस जाने का खतरा रहता है। इन्हें आमतौर पर हमारा इम्यून सिस्टम मार देता है लेकिन जब इम्यूनिटी कमजोर हो तो बैक्टीरिया, फंगस आदि का संक्रमण लग जाता है और मुंह से बदबू आने लगती है। नाक, गला और फेफड़ों में इंफेक्शन के कारण भी मुंह में बदबू आ सकती है।
3.थूक का कम बनना
अगर मुंह में थूक या स्लाइवा कम बनने लगे तो इससे सूक्ष्म जीवों को पनपने का मौका मिल जाता है। दरअसल, थूक में मौजूद रसायन इन सूक्ष्म जीवों को मार देते हैं, इसलिए जब थूक कम बनेगा तो इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाएगा।
4.पेट की बीमारी
पेट की बीमारी गैस्टेरेएसोफेगल रिफलक्स डिजीज की स्थिति में भी मुंह से बदबू आती है। इसमें पेट का एसिड या फ्लूड लीक करने लगता और उपर आने लगता है। इससे मुंह में बदबू आती है।
5.डायबिटज
अगर किसी को डायबिटीज है तो इससे भी मुंह में बदबू आती है। डायबिटीज के कारण मसूड़ों से संबंधित बीमारियां होने का खतरा ज्यादा रहता है। इसके अलाला लिवर और किडनी डिजीज के कारण भी मुंह बदबू कर सकता है।
मुंह की बदबू मिटाने के घरेलू नुस्खे
- मुंह की बदबू न हो, इसके लिए जरूरी है कि आप अपने दांतों की सफाई का विशेष ख्याल रखें।
 - दोनों समय दांतों में ब्रश करें।
 - मुंह को डेंटल क्लीनर से भी साफ करते रहें। इसके लिए अल्कोहल फ्री एंटीबैक्टीरियल माउथवाश का इस्तेमाल कर सकते हैं।
 - प्रत्येक छह महीने या साल भर में डेंटिस्ट के पास चेकअप कराने जरूर जाएं।
 - मुंह को सूखने से बचाने के लिए पर्याप्त पानी पीएं।
 - मुंह में थूक को बढ़ाने के लिए शुगर फ्री च्यूगम चबाएं।
 - कभी-कभी नीम का दातून करें। इसके अलावा जब भी परेशानी बढ़े, नमक और सरसों के तेल को मिलाकर इसे दांतों में घिसे।
 - लौंग का तेल भी फायदा पहुंचाएगा। बदबू से बचने के लिए लौंग, इलाइची, सौंफ, पिपरमेंट आदि भी चबाते रहे।
 - जब भी मुंह में बदबू का अहसास हो तो गाजर, सेब आदि फ्रूट्स खाएं।
 - सिगरेट, शराब, तंबाकू, कैफीन से परहेज करें।
 
