How To Increase Deep Sleep: आज के समय नींद नहीं आने की समस्या से हर कोई परेशान है। रात में नींद नहीं आने से पूरा दिन आलस भरा गुजरता है। ऐसे में इस हम आपके लिए रात के समय गहरी नींद में सोने के कुछ उपाय लेकर आए हैं, जिसकी मदद से आप रात में बेहतर तरीके से सो सकते हैं।
नींद नहीं आने का कारण और उपाय
नींद नहीं आना एक गंभीर समस्या का रूप ले सकता है। तनाव और चिंता के कारण अच्छी नींद नहीं आती है। कई बार लोगों की दिनचर्या काफी खराब हो जाती है। यह भी नींद नहीं आने का मुख्य कारण हो सकता है। आज के समय रात में कई लोग सोने से तुरंत पहले चाय, कॉफी या फिर सिगरेट का सेवन करते हैं। इससे नींद काफी प्रभावित होती है और इसके सेवन से कई घंटों तक नींद नहीं आती है। रात के समय कई लोग भारी भोजन कर लेते है, जिसके कारण उन्हें नींद नहीं आती है। ऐसे में सोने से करीब 3-4 घंटे पहले भोजन कर लेना चाहिए।
तुरंत नींद लाने के लिए क्या करें?
- नींद लाने के लिए आप हर रोज एक ही समय पर सोएं और जगें। इससे आपकी बॉडी क्लॉक सेट हो जाएगी और आपको नींद बेहतर तरीके से आएग।
- आप सोने से पहले मोबाइल, लैपटॉप या फिर किसी भी तरह की स्किन को कम से कम एक घंटे पहले छोड़ दें।
- सोने से पहले अपने कमरे में अंधेर कर लें। आप इस दौरान मुलायम तकिया और आरामदायक गद्दे का भी उपयोग कर सकते हैं।
रात में सोने से पहले खाना खाने से बचें। सोने से पहले करीब 3-4 घंटे पहले ही खाना खा लें। - सोने से पहले आप गर्म दूध पी सकते हैं। इसमें कई ऐसे तत्व मौजूद होते हैं, जो नींद लाने में काफी बेहतर होते हैं। आप इसमें शहद भी मिलाकर पी सकते हैं।