सर्दी के मौसम में पालक खाना स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसको डेली डाइट में शामिल करने की सलाह दी जाती है। पालक का उपयोग वैसे तो सब्जी खाने या फिर करी बनाने के लिए उपयोग किया जाता है। वहीं, पालक का उपयोग अगर सही से नहीं किया जाए तो इसमें मौजूद पोषक तत्व कम हो जाते हैं।

पालक में पाए जाते हैं कई तरह के पोषक तत्व

सर्दियों में बहुतायत में मिलने वाले पालक में कई तरह का पोषक तत्व पाया जाता है, जो शरीर के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसमें आयरन, कैल्शियम, विटामिन ए, विटामिन सी और विटामिन के प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। पालक खाने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। वहीं, पालक का उपयोग सूप, सब्जी, पराठा,या सलाद के रूप में कई लोग उपयोग करते हैं।

पालक को कच्चा खाना हो सकता है हानिकारक

पालक को कच्चा कभी नहीं खाना चाहिए। दरअसल, इसमें ऑक्सालिक नामक एक एसिड होता है, जो कैल्शियम के साथ मिलकर गुर्दे की पथरी को बना सकता है। इसको कच्चा खाने से बचा जाना चाहिए।

पालक का न बनाएं स्मूदी

पालक का उपयोग कई लोग स्मूदी में करते हैं। कई लोग सोचते हैं कि पालक के साथ दही और कई फलों और सब्जियों को मिलाकर स्मूदी बनाते हैं। अगर आप भी इस तरह का स्मूदी बनाकर पीते हैं तो यह हानिकारक हो सकता है। इससे किडनी भी हो सकता है।

कैसे खाएं पालक?

पालक का उपयोग करने से पहले आप इसको गर्म पानी में उबाल लें। दरअसल, गर्म पानी में उबालने से इसमें मौजूद ऑक्सालेट नामक एसिड कम हो जाता है। गर्म पानी में डालने के बाद इसको आप इसको ठंडे पानी में डाल दें। अब आप इसका पेस्ट बना लें। आप इसको जीरा, सौंफ, धनिया, इलायची, हल्दी और नमक के उपयोग से सब्जी बना सकते हैं। आप इसमें पनीर डालकर पालक-पनीर भी बना सकते हैं। दरअसल, पनीर में कैल्शियम होता है, जो हेल्थ के लिए काफी बढ़िया होता है।

सर्दी के मौसम में आप जैसलमेर घूमने जा सकते हैं। यहां पर कई ऐसी जगहें हैं, जो आपको रोमांच से भर देंगी