15 अगस्त 1947 को भारत को अंग्रेजों की दासता से आजादी मिली थी। स्वतंत्रता दिवस की वर्षगांठ के मौके पर पूरे देश में उत्साह और जश्न का माहौल होता है। प्रधानमंत्री लाल किला पर तिरंगा फहराते हैं और देश को संबोधित भी करते हैं। दशकों से गुलामी की जंजीर में जकड़े भारत का 15 अगस्त, 1947 को नया जन्म हुआ था। वीर सेनानियों के संघर्ष की बदौलत अंग्रेज भारत छोड़ने पर विवश हुए और भारत को स्वतंत्र घोषित कर दिया गया। इसीलिये ये दिन भारत के इतिहास का सबसे महत्वपूर्ण दिन है।

भारत के लिए अंग्रेजों से स्वतंत्रता प्राप्त करना इतना आसान नहीं था, लेकिन तमाम क्रांतिकारियों-सेनानियों और भारत मां के सच्चे सपूतों की बदौलत यह संभव हुआ। 15 अगस्त 1947 की मध्यरात्रि को जब पंडित जवाहरलाल नेहरू ने स्वतंत्रता की घोषणा की तो पूरा देश खुशी से झूम पड़ा। Independence Day 2020 Speech, Essay, Bhashan: स्वतंत्रता दिवस पर सिंपल और ट्रेंडिंग निबंध के लिए यहां से लें मदद

इसी मौके पर उन्होंने अपना ऐतिहासिक संबोधन ‘नियति से वादा’ (Tryst with Destiny) भी दिया था। जिसमें भारत के स्वतंत्रता संघर्ष की लंबी लड़ाई और इसके विभिन्न पड़ाव को याद किया था। इस साल स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आप अपने दोस्तों और परिवार के सदस्यों को मैसेजेज और कोट्स के जरिए बधाई दें और स्वतंत्रता सेनानियों को याद करें-

1. गंगा, यमुना, यहां नर्मदा
मंदिर, मस्जिद के संग गिरजा,
शांति प्रेम की देता शिक्षा,
मेरा भारत सदा सर्वदा।
स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं !

2. फांसी चढ़ गए और सीने पर गोली खायी,
हम उन शहीदों को प्रणाम करते हैं,
जो मिट गए देश पर, हम उनको सलाम करते हैं !
स्वतंत्रता दिवस मुबारक हो !!!

3. चलो फिर से खुद को जगाते हैं,
अनुशासन का डंडा फिर घुमाते हैं,
सुनहरा रंग है गणतंत्र-स्वतंत्रता का,
शहीदों के लहू से ऐसे शहीदों को हम सब सर झुकाते हैं…
स्वतंत्रता दिवस मुबारक हो

4. आओ झुक कर सलाम करें उन्हें,
जिनकी ज़िन्दगी में ये मुकाम आया है,
किस कदर खुशनसीब हैं वो लोग,
जिनका लहू भारत के काम आया है
स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनायें।

5. दे सलामी इस तिरंगे को
जिस से तेरी शान है,
सर हमेशा ऊँचा रखना इसका
जब तक दिल में जान है..!!
जय हिन्द, जय भारत
स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनायें