Gandhi Jayanti 2023:भारत के राष्ट्रपिता मोहनदास करमचंद गांधी जिन्हें कई नामों से जाना जाता है। महात्मा गांधी का पूरा नाम मोहन दास करमचंद गांधी था, लेकिन उन्हें राष्ट्रपिता, बापू और महात्मा गांधी के नाम से भी जाना जाता है। महात्मा गांधी का जन्म 2 अक्टूबर 1869 को गुजरात के पोरबंदर में हुआ था। हर साल 2 अक्तूबर को पूरा देश गांधी जयंती के रूप में मनाता है। महात्मा गंधी का बचपन काठियावाड़ राज्य के राजकोट जिले में गुजरा जहां गांधी जी ने प्राथमिक और उच्च शिक्षा हासिल की। गांधी जी साधारण छात्र थे और स्वभाव से अत्यधिक शर्मीले थे।
बापू बहुत ही सीधे एवं ईमानदार व्यक्ति थे। महात्मा गांधी जी के बारे में हिबर्ट जर्नल में ब्रिटिश लेखक गिलबर्ट मूरे ने कहा है कि महात्मा गांधी एक ऐसे इंसान थे जिन्हें धन,दौलत,सुख,ऐश्वर्या,तारीफ और तरक्की की चाहत नहीं थी। मोहनदास करमचंद गांधी बीसवीं सदी के महानतम राजनीतिक और आध्यात्मिक नेताओं में से एक थे।
भारत में राष्ट्रपिता के रूप में सम्मानित गांधी जी ने भारत को अंग्रेजों से मुक्ति दिलाने के लिए कई आंदोलन चलाएं हैं। उनके आंदोलन में 1917 में चंपारण सत्याग्रह, 1918 में खेड़ा आन्दोलन,1919 में खिलाफत आंदोलन,1920 में असहयोग आंदोलन और 1942 में भारत छोड़ो आंदोलन प्रमुख रहे।

संयुक्त राष्ट ने गांधी जी के अफ्रीका और भारत में आजादी के लिए किये गए आंदोलनों और योगदान को देखते हुए 15 जून 2007 को अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस के रूप में मनाने का फैसला किया। गंधी जी का व्यक्तित्व और उनका परिचय किसी तारीफ का मोहताज नहीं है।

देश के लिए उनका योगदान हर आने वाली पीढ़ी को उनके कामों की याद दिलाता रहेगा। गांधी जयंती के मौके पर आप भी गांधी जी के संघर्षों और उनके महत्व को याद रखते हुए अपने दोस्तों,साथियों और परिचित को फेसबुक और व्हाट्सएप पर कुछ संदेश भेजें। आइए जानते हैं कि इस दिन आप महात्मा गांधी के संघर्ष को याद करते हुए कौन-कौन से कोट्स और संदेश अपने दोस्तों के साथ शेयर कर सकते हैं।


