टीवी का मशहूर कॉमेडी शो ‘भाबीजी घर पर हैं!’ दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय है। शो के हर कलाकार ने फैन्स के दिलों में अपनी एक खास जगह बनाई है। ‘भाबीजी घर पर हैं’ शो के सभी किरदार अपने अनोखे अंदाज और कॉमेडी से फैन्स को हंसा-हंसाकर लोटपोट कर देते हैं। जहां अंगूरी भाबी के बोलने का लहजा फैन्स को काफी पसंद है तो वहीं गोरी मेम की अदाओं के दर्शक दीवाने हैं। शो में अंगूरी भाबी का किरदार एक अनपढ़ महिला का है।

लेकिन ‘भाबीजी घर पर हैं!‘ में अनपढ़ महिला का रोल प्ले करने वाली एक्ट्रेस शुभांगी अत्रे असल जिंदगी में काफी पढ़ी लिखी हैं। केवल शुभांगी ही नहीं बल्कि शो के लगभग सभी कलाकार असल जिंदगी में काफी पढ़े लिखे और इंटेलिजेंट हैं।

शुभांगी अत्रे (अंगूरी भाबी) : शो में अंगूरी भाबी की मासूमियत का हर कोई दीवाना है। उनकी कॉमेडी पर दर्शक ठहाके लगाने पर मजबूर हो जाते हैं। हालांकि, आपको यह जानकर हैरानी होगी कि ‘भाबीजी’ में अनपढ़ महिला का कैरेक्टर प्ले करने वाली शुभांगी अत्रे ने असल जिंदगी में एम.बी.ए की पढ़ाई कर रखी है। उन्होंने मध्य प्रदेश के देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी से मार्केटिंग व ह्यूमन रिसोर्स में एमबीए किया था।

आसिफ शेख (विभूति नारायण): ‘भाबीजी घर पर हैं!’ शो में एक्टर आसिफ शेख, विभूति नारायण के किरदार में नजर आ रहे हैं। हर समय अंगूरी भाबी के ईर्द-गिर्द घूमने वाले विभूति नारायण को लोग शो में ‘नल्ला’ कहकर बुलाते हैं। लेकिन असल जिंदगी में आसिफ ने पहले दिल्ली से इकोनॉमिक्स की पढ़ाई की। बाद में उन्होंने होटल मैनेजमेंट किया।

योगेश त्रिपाठी (दरोगा हप्पू सिंह): शो में दरोगा हप्पू सिंह का किरदार निभाने वाली एक्टर योगेश त्रिपाठी ने लखनऊ से मैथ्स में बी.एस.ई की डिग्री हासिल कर रखी है। उनका अंदाज फैन्स को काफी पसंद आता है। दरोगा हप्पू सिंह का ‘अरे ददा’ डायलॉग काफी फेमस है। हालांकि शुरुआत में योगेश के पिता उनके एक्टर बनने से काफी नाराज थे, क्योंकि वह चाहते थे कि उनका बेटा एक टीचर बने।

रोहिताश गौड़ (मनमोहन तिवारी): असल जिंदगी में रोहिताश गौड़ ने स्नातक की डिग्री हासिल की हुई है। अपने कॉमिक अंदाज से फैन्स का दिल जीतने वाली रोहिताश ने बी.ए किया है।