Bhature Banane Ki Recipe: छोले भटूरे करीब-करीब हर किसी को पसंद आते हैं। अधिकतर लोग जब बाहर घूमने जाते हैं, तब इन्हें खाते हैं। वहीं, कई लोग तो इसे घर पर भी बनाते हैं। हालांकि, लाख कोशिशों के बाद भी घर पर भटूरे नहीं फूलते हैं। ऐसे में हम आपके लिए एक खास रेसिपी लेकर आए हैं, जिसमें आटे से ही आप घर पर फूले-फूले भटूरे आसानी से तैयार कर सकते हैं।
आटे वाले भटूरे बनाने की सामग्री
दो कप गेहूं का आटा
आधा कप सूजी
आधा कप दही
एक चम्मच चीनी
एक चम्मच तेल
आधा चम्मच नमक
एक चुटकी बेकिंग सोडा
पानी
घर पर कैसे बनाएं नरम-फूले भटूरे
स्टेप-1
नरम और फूले-फूले भटूरे बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़े बाउल में आटा, सूजी, नमक, चीनी और बेकिंग सोडा मिलाएं। अब इसमें दही और हल्का तेल डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। इसके बाद गुनगुने पानी की मदद से आटे को मुलायम गूंध लें। फिर करीब आधे घंटे तक आटे को ढककर रख दें।
स्टेप-2
अब एक कढ़ाई में तेल गर्म करें। इसके बाद आटे की छोटी-छोटी लोइयां बनाएं और उन्हें बेलकर गोल भटूरे तैयार करें। अब इन्हें गरम तेल में डालें और दोनों तरफ से सुनहरा और फूला हुआ होने तक तलें। फिर भटूरे निकालकर टिश्यू पेपर पर रखें, इससे अतिरिक्त तेल आसानी से निकल जाएगा।
इस तरह आप घर पर ही भटूरे तैयार कर सकते हैं। आप इन्हें छोले, अचार या चाय के साथ भी खा सकते हैं। इन्हें बच्चों और बड़ों के टिफिन में भी आप आसानी से पैक कर सकते हैं।
