बढ़ता मोटापा सबसे बड़ी परेशानी है। बॉडी में 5 अलग-अलग तरह के फैट मौजूद होते हैं। थाई, हिप्स, गर्दन के पिछले हिस्से और चेस्ट के पास की वसा सबसे ज्यादा खतरनाक होती है। हार्वर्ड मेडिकल स्कूल के विशेषज्ञों के मुताबिक पेट का फैट सबसे खतरनाक फैट माना जाता है जो बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल, कैंसर, हृदय रोग और टाइप -2 डायबिटीज जैसी घातक बीमारियों के जोखिम को बढ़ा सकता है। माना जाता है कि ये फैट इंसुलिन, ब्लड प्रेशर और ब्लड के थक्के के प्रति कोशिकाओं की संवेदनशीलता पर हानिकारक प्रभाव डालता हैं।

यह फैट सबसे जिद्दी फैट होता है जिससे छुटकारा पाना बेहद मुश्किल काम है। पेट की ज्यादा चर्बी सेहत को नुकसान पहुंचा सकती है, इसलिए उसे काबू में करना जरूरी है। यहां हम आपको पांच चीजों के बारे में बताते हैं जो आपको पेट की चर्बी को जल्दी से कम करने में मदद करेंगी। आइए जानते हैं कि पेट की वसा को कैसे कम किया जाए।

ग्रीन टी का सेवन करें: ग्रीन टी पीने से पेट की चर्बी जल्दी कम करने में मदद मिल सकती है। इसमें एंटीऑक्सिडेंट और कैफीन होता हैं, जो मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करता है और जल्दी वजन को कंट्रोल करने में मदद करता है। ग्रीन टी भूख को कम करती है। रोजाना तीन कप ग्रीन टी का सेवन शरीर को आवश्यक मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट की आपूर्ति करने के लिए पर्याप्त है।

एवोकाडो का सेवन करें: कैलोरी और वसा से भरपूर होने के साथ ही एवोकाडो में घुलनशील फाइबर भी मौजूद होते हैं जो भूख को कम करने में मदद करते है और हमें लम्बे समय तक भूख नहीं लगती। कई रिसर्च में ये बात सामने आई है कि एवोकाडो महिलाओं में पेट की चर्बी को कम करने में बेहद असरदार है।

हल्दी का सेवन करें: हल्दी एक ऐसा मसाला है जो आमतौर पर भारतीय घरों में पाया जाता है और इसे रोजाना विभिन्न रूपों में खाया जा सकता है। हल्दी में पाया जाने वाला करक्यूमिन एक एंटीऑक्सीडेंट है जो लीवर से विषाक्त पदार्थों को खत्म करने में मदद करता है। इसका सेवन करने से बेली फैट कम करने में मदद मिलती है और लीवर की काम करने की क्षमता भी बढ़ाती। हल्दी का सेवन खाना पकाने,दाल और करी में कर सकते हैं। इसके अलावा हल्दी का सेवन दूध के साथ भी किया जाता है।

अजवाइन का सेवन करें: अजवाइन का इस्तेमाल कई तरह के उपचार करने में किया जाता है। यह पाचन को दुरुस्त करता है। इसका सेवन करने से भोजन के पाचन और अवशोषण में मदद मिलती है। इसमें वसा की मात्रा कम होती है जो वजन को कंट्रोल करने में असरदार है। परांठे और चपाती में अजवायन डालकर खाने से उसका टेस्ट बढ़ता है और सेहत को भी फायदा पहुंचता है।

मोटापा कंट्रोल करने के लिए इन बातों का रखें ध्यान

  • मोटापा कंट्रोल करना चाहते हैं तो सुबह का नाश्ता समय पर करें। नाश्ता स्किप करने से मोटापा बढ़ता है।
  • समय पर खाना खाएं। समय पर खाने से कैलोरी ज्यादा तेजी से बर्न होती हैं।
  • डाइट में फल और सब्जियों का सेवन करें।
  • वजन कंट्रोल करने के लिए वॉक और एक्सरसाइज का ध्यान जरूर रखें।