Benefits Of Brushing At Night: रात में सोने से पहले कई लोग नाइट क्रीम लगाते हैं, तो कुछ लोग अपने चेहरे को धुलते हैं। हालांकि, ऐसे बहुत से कम लोग हैं, जो सोने से पहले ब्रश कर सोते हैं। हालांकि, बचपन में हमें हर रोज यही सिखाया जाता था कि सोने से पहले और जागने के बाद ब्रश करना चाहिए। यह दांतों  और ओवरऑल हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद होता है।

सोने से पहले दांतों को ब्रश करना कितना जरूरी है?

रात में ब्रश करने के क्या है फायदे?

वहीं, जागने के बाद तो सभी लोग ब्रश करते हैं, लेकिन क्या आपको पता है सोने से पहले ब्रश करना कितना लाभदायक होता है। दरअसल, सोने से पहले ब्रश करने से दांतों पर जमी गंदगी और बैक्टीरिया हट जाते हैं, जिससे मसूड़ों की बीमारियां नहीं होती है।

मुंह से आती है बदबू तो क्या करें?

सोने से पहले रात में ब्रश करने से मुंह से बदबू नहीं आती है। दरअसल, ब्रश करने के बाद मुंह में बदबू देने वाले बैक्टीरिया खत्म हो जाते हैं, जिससे सुबह उठने पर सांस लेने पर किसी भी तरह का कोई दुर्गंध नहीं आता है। रात में ब्रश करने से मसूड़े मजबूत होते हैं।

कितनी देर तक करना चाहिए ब्रश

रात में ब्रश करना काफी आसान काम है। इसको खाने के कुछ देर के बाद आप कर सकते हैं। हालांकि, ब्रश को सही तरह से करना काफी जरूरी होता है। ब्रश करने के लिए आप अच्छे क्वालिटी के ब्रश का उपयोग करें। इससे मसूड़ों पर अधिक दबाव नहीं आता है। हालांकि,  ब्रश कितनी देर तक करना चाहिए, इसको लेकर हर कोई परेशान रहता है। ऐसे में इसका जवाब है सिर्फ दो मिनट तक ब्रश करना चाहिए।


 रात में अच्छी नींद के लिए क्या करें। अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।